सहमति संबंध में हैवानियत: प्राइवेट पार्ट पर आग लगाई, पैर काटे, सितंबर में दोस्ती, फरवरी में तीन दिन तक क्रूरता Latest Haryana News

[ad_1]


त्रिपुरा की लड़की से गुरुग्राम में हैवानियत
– फोटो : एएनआई

विस्तार

गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना के अंतर्गत सेक्टर-69 स्थित पीजी में सहमति संबंधी में रहने वाली छात्रा के मारपीट से घायल होने के बाद पहली बार बयान सामने आए हैं। पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ क्रूरता के बारे में बताया। 

Trending Videos

छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी शिवम ने उसे 16 से 18 फरवरी तीन दिन तक पीजी के कमरे में बंधक बनाकर रखा था और बाहर का संपर्क खत्म करवा दिया। शिवम ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर सैनेटाइजर डालकर आग लगाई थी और पैरों में चाकू से काटा था।

मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती गुरुग्राम की एक निजी युनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शिवम के साथ 13 फरवरी को सेक्टर-69 स्थित ग्रेट पीजी में रहने आई थी। पीजी में कमरा शिवम ने अपने नाम से ले रखा है। 

[ad_2]
सहमति संबंध में हैवानियत: प्राइवेट पार्ट पर आग लगाई, पैर काटे, सितंबर में दोस्ती, फरवरी में तीन दिन तक क्रूरता