[ad_1]
गीता यूनिवर्सिटी के कैफे में ब्लास्ट का वीडियो सामने आया है। अचानक हुए इस हादसे में 3 लोग झुलस गए।
हरियाणा के पानीपत की गीता यूनिवर्सिटी परिसर में बने कैफे में भीषण आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। शुरुआत में आग कम होने के चलते वहां मौजूद लोग फायर एक्सटिंग्विशर से उस पर काबू पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तभी सिलेंडर में ब्लास्ट हो जाता है।
.
इसकी चपेट में आकर 3 लोग गंभीर रूप से झुलस जाते हैं। धमाका इतना तेज था कि कैफे की छत और भारी साजो-सामान के टुकड़े हवा में सैकड़ों फीट ऊपर तक उछल गए। ब्लास्ट होते ही वहां खाना खाने आए दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
यह पूरी घटना कैफे के पास गर्ल्स होटल में मौजूद छात्राओं ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। इसी से कैफे में आग और ब्लास्ट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले तो आग और धुंआ उठ रहा है। फिर अचानक ब्लास्ट होता है, जिससे आग की लपटें 40 मीटर ऊंचाई तक उठती दिखाई दे रही है
इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
देखें कैफे में हुए ब्लास्ट के PHOTOS…
कैफे में आग लगने के बाद लोग फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाते हुए।

आग देखते ही देखते तेजी से बढ़ती गई, जिसके बाद पूरा कैफे आग की चपेट में आ गया।

आग के कारण कैफे पूरी तरह जल गया। हादसे में तीन लोग झुलस गए
अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…
- यूनिवर्सिटी में मची चीख-पुकारः घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है, जब यूनिवर्सिटी कैंपस में सामान्य हलचल थी। कैफे नंबर 14 में कर्मचारी रात का खाना तैयार कर रहे थे और हॉस्टल के कई छात्र वहां डिनर कर रहे थे।
- गैस रिसाव से हादसाः जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों की एक छोटी सी लापरवाही इस बड़े हादसे का कारण बनी। बताया जा रहा है कि रसोई में काम के दौरान गैस का एक बर्नर या पाइप खुला रह गया था, जिससे गैस का रिसाव होने लगा।
- कैफे में जोरदार धमाकाः देखते ही देखते कैफे के भीतर आग की लपटें उठने लगी। शुरुआत में कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अभी अफरा-तफरी मची ही थी कि अचानक एक गैस सिलेंडर भीषण धमाके के साथ फट गया। धमाके की गूंज पूरे 35 एकड़ के कैंपस में सुनाई दी, जिससे लाइब्रेरी और हॉस्टल में पढ़ रहे छात्र सहम गए।
- 3 कर्मचारी बुरी तरह झुलसेः हादसे के समय रसोई में काम कर रहे तीन कर्मचारी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी पहचान और स्वास्थ्य की स्थिति पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया है, जिससे छात्रों और उनके परिजनों में चिंता बनी हुई है।
- स्टूडेंट ने भागकर बचाई अपनी जान: धमाके की आवाज सुनते ही कैफे के भीतर मौजूद छात्र जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। छात्रों ने बताया कि यदि वे कुछ सेकंड और अंदर रुकते तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। धमाके के बाद कैंपस के अन्य कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यूनिवर्सिटी में लगे फायर सेफ्टी इक्विपमेंट का उपयोग कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ब्लास्ट के कारण आग बेकाबू हो चुकी थी।
- पुलिस ने मौके पर पहुंच राहत बचाव कार्य शुरू किया: इसके बाद तुरंत पुलिस सहायता (डायल 112) और दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और करीब 45 मिनट की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। तब तक कैफे का सारा कीमती सामान, फर्नीचर और ढांचा जलकर राख हो चुका था।

गीता यूनिवर्सिटी के कैफे में लगी आग का दृश्य।
गर्ल्स हॉस्टल में मौजूद छात्राओं ने बनाया वीडियो
कैफे के ठीक सामने स्थित गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने इस हादसे का वीडियो बनाया। वीडियो में आग की लपटें आसमान छूती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में छात्राएं बेहद डरी हुई सुनाई दे रही हैं। वे आपस में चिंता जाहिर कर रही थीं कि क्या छोटे से फायर एक्सटिंगुइशर (अग्निशमन यंत्र) से इतनी बड़ी आग बुझ पाएगी।
धमाके बाद डर गईं छात्राएं
वीडियो में एक छात्रा को यह कहते सुना जा सकता है- ‘इतनी बड़ी आग को इस छोटे से सिलेंडर से कैसे बुझाया जाएगा, हमें यहां क्यों फंसा दिया है।’ उनकी बातचीत के दौरान ही एक जोरदार धमाका होता है और पूरी स्क्रीन पर आग का गोला छा जाता है, जिसके बाद छात्राओं में चीख-पुकार मच जाती है।

आग लगने से पहले यूनिवर्सिटी का कैफे ऐसा दिखाई देता था।
थाना प्रभारी बोले- प्रबंधन से पूछताछ करेगी पुलिस
इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से प्रारंभिक तौर पर आग का कारण ‘शॉर्ट सर्किट’ बताया गया था। हालांकि, थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि घटनास्थल से जो वीडियो और साक्ष्य सामने आए हैं, वे प्रबंधन के दावों को संदिग्ध बनाते हैं।
महिपाल ने कहा, “वीडियो देखने के बाद यह स्पष्ट रूप से सिलेंडर ब्लास्ट का मामला प्रतीत हो रहा है। इतना भीषण धमाका और छत का उड़ना शॉर्ट सर्किट से संभव नहीं लगता।” पुलिस अब दोबारा यूनिवर्सिटी प्रबंधन से पूछताछ करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि क्या वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थान में सुरक्षा पर सवाल
गीता यूनिवर्सिटी पानीपत का एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र है, जहां न केवल भारत के विभिन्न राज्यों से बल्कि विदेशों से भी छात्र शिक्षा पाने आते हैं। 35 एकड़ में फैले इस आधुनिक कैंपस में इस तरह का हादसा होना सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलता है। विदेशी छात्रों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है।
अभिभावकों का कहना है कि अगर यह ब्लास्ट दिन के समय होता, जब कैफे में भारी भीड़ होती है, तो परिणाम और भी विनाशकारी हो सकते थे।
———–
ये खबर भी पढ़ें…
करनाल की फैक्ट्री में धमाका, 4 लोग जले:टायर पिघलाने का काम चल रहा था; रिएक्टर मशीन से आग और कार्बन निकलने से ब्लास्ट

हरियाणा के करनाल में टायर पिघलाकर फर्नेस ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद रिएक्टर मशीन से आग और कार्बन तेज गति से बाहर निकला, जिससे पास खड़े चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए। (पूरी खबर पढ़ें)
फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट,5 पुलिसकर्मियों समेत 42 झुलसे,VIDEO:सड़क तक पहुंची आग, कई गाड़ियां जलीं; 50 मीटर ऊंचाई तक उठीं लपटें

हरियाणा के फरीदाबाद में केमिकल फैक्ट्री में सोमवार की शाम को मशीन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। वहां रखे कई केमिकल ड्रम में भी ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट के बाद आग का गुबार करीब 50 मीटर तक उठता दिखाई दिया। पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
पानीपत की यूनिवर्सिटी में ब्लास्ट, VIDEO: कैफे की छत उड़ी, 3 लोग झुलसे; 40 मीटर ऊंची लपटें उठीं; छात्राओं ने मोबाइल में कैद की पूरी घटना – Matlouda News


