Haryana Crime: मदीना-अजायब रोड पर मिला युवक का शव, दो दिन से लापता था विकास; गले पर मिले चाकू के निशान Latest Haryana News

[ad_1]

सिंहपुरा कलां से दो दिन पहले लापता हुए बीए फाइनल के छात्र विकास (24) का शव सोमवार सुबह मदीना-अजायब रोड पर मिला। उसके गले पर चाकू के निशान हैं। किसी ने हत्या करके शव फेंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 21 फरवरी को सिंहपुरा कलां निवासी विकास घर से अपने दोस्त सिंहपुरा खुर्द निवासी दीपक के साथ कार में लेकर मदीना गांव जाने की कहकर गया था। रास्ते में भिवानी चुंगी पर विकास को उसके मामा सुंडाना गांव निवासी दलबीर ने भी देखा। उन्होंने पूछा बेटा कहां जा रहा है। विकास ने कहा वह मदीना जा रहा है। 

देर रात तक जब विकास वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। रविवार को पिता सुरेश ने बहुकबरपुर थाने में गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विकास बीए फाइनल का छात्र है। वह अपने दोस्त के साथ घर से सुबह निकला था जो अब रात तक वापस नहीं आया। उसकी कार भराण गांव के पास लावारिश हालत में रविवार को ही मिल गई थी। 

 

[ad_2]
Haryana Crime: मदीना-अजायब रोड पर मिला युवक का शव, दो दिन से लापता था विकास; गले पर मिले चाकू के निशान