पंचकूला में कुत्तों के पिल्लों की दुश्मन चार महिलाएं: पहले पानी डाला फिर डंडों से पीटा, पड़ोसी ने टोका तो घर में घुसकर धमकाया – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंचकूला में चार महिलाएं कुत्तों की दुश्मन बन गई हैं। चारों महिलाएं अपनी गली के कुत्तों को लाठी-डंडों से पीट रही हैं। वहीं पड़ोसी ने टोका तो उसके घर में घुसकर उसे भी धमका दिया। पड़ोसी ने अब चारों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया है। पंचकूला के पिंंजौर स्थित मॉडल टाउन एरिया निवासी सोमदत्त ने बताया कि उनके घर के पास कुत्तिया ने चार पिल्लो को डेढ माह पहले जन्म दिया था। जिनको वह हर रोज दूध पिलाने का काम करता था। अपने घर के आगे ही कपड़े डालकर उन्हें बैठने की जगह बना दी। जिससे पड़ोस के घरों की महिलाओं को दिक्कत हो गई। टोका तो दोनों पक्षों में विवाद प्रॉपर्टी डीलर सोमदत्त के अनुसार 17 फरवरी को करीब 2 बजे आंचल व कोमल ने डॉग् को डंडा व लात मारी। 19 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे हरकीरत ने कुत्ते के पिल्लों पर पानी डाल दिया और कोमल ने चप्पल से मारा। 17 फरवरी को इन्होंने मेरे दरवाजे के पास बैठे कुत्ते को लात मारी तो उसके बेटे ने इन महिलाओं को टोक दिया। जिसके बाद चारों महिलाओं ने बेटे का कॉलर पकड़ लिया और घर में घुसकर खूब गालियां हमारे परिवार को निकाली। जब इन महिलाओं को कुत्तों के साथ गलत व्यवहार के लिए टोका जाता है तो कहती हैं कुत्तों के साथ उनका परिवार भी मर जाए। महिलाओं ने डंडा मारने की कोशिश भी उसे की। CCTV में कैद हुई सभी घटनाएं… कर लिया है मामला दर्ज : SI कमलजीत
पिंजौर थाना के जांच अधिकारी SI कमलजीत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चार महिलाओं के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना से जुड़ी वीडियो पीड़ित से मांगी गई हैं। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
पंचकूला में कुत्तों के पिल्लों की दुश्मन चार महिलाएं: पहले पानी डाला फिर डंडों से पीटा, पड़ोसी ने टोका तो घर में घुसकर धमकाया – Panchkula News