Railtel Corporation Share: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Railtel Corporation Shares) के शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है. दरअसल, इस सरकारी रेलवे कंपनी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी अशोका बिल्डकॉन के साथ मिलकर महाराष्ट्र सरकार के रजिस्ट्रेशन विभाग के आधुनिकीकरण के लिए 1,136.18 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका हासिल किया है. यह प्रोजेक्ट जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) और कंट्रोलर ऑफ स्टैम्प्स के ऑफिस के मॉडर्नाइजेशन से जुड़ा है.
रेलटेल ने कहा, “LoI (Letter of Intent) के मुताबिक, हर पेज का एक्सेप्टेड रेट Rs 24.75 है (पेज का मतलब है किसी रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट का स्कैन किया हुआ सिंगल साइड पेज से है). LoI में कंसीडरेशन वैल्यू नहीं बताई गई है. RFP के अनुसार, पिछले पांच सालों में हर साल स्कैन किए गए पेजों की एवरेज संख्या 9.18 करोड़ है. इसके अनुसार, पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के लिए अनुमानित फाइनेंशियल इम्पैक्ट लगभग 1136.18 करोड़ होगा. हालांकि, वास्तविक आंकड़े अलग भी हो सकते हैं.”
ऑर्डर डिटेल्स पर डालें एक नजर
- रेलटेल को महाराष्ट्र सरकार के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन विभाग से ऑर्डर मिला है.
- प्रोजेक्ट में रेलटेल का कंसोर्टियम पार्टनर अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड है.
- ऑर्डर की अनुमानित वैल्यू 5 साल के लिए लगभग 1136.18 करोड़ रुपये है.
- प्रोजेक्ट के तहत दोनों कंपनियों पर महाराष्ट्र सरकार के तहत IGR और स्टांप नियंत्रक के ऑफिस को हाईटेक और डिजिटल बनाना है.
- प्रोजेक्ट को 19 मार्च, 2032 तक पूरा करना है.
93 करोड़ का एक और ऑर्डर
इसके अलावा, अभी हाल ही में RailTel को 93 करोड़ रुपये का भी ऑर्डर मिला है. दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education, GNCTD) से मिले 92.91 करोड़ रुपये के इस ऑर्डर के तहत कंपनी को सरकारी स्कूलों में ICT बेस्ड एजुकेशन लैब के डिजाइन, इंस्टॉलेशन और मेनटेनेंस का काम सौंपा गया है. इसे फरवरी 2028 तक पूरा करना है. इसके अलावा भी कंपनी के पास और भी कई ऑर्डर हैं.
कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन
शुक्रवार को रेलटेल के शेयर 329 रुपये के अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 1.44 परसेंट गिरकर 324.25 पर आ गए. इसी के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 10.406 करोड़ रुपये पर आ गया. कंपनी के कुल 1.14 लाख शेयर्स का टर्नओवर 3.72 करोड़ रुपये रहा. इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में 3.36 परसेंट का रिटर्न दिया है. हालांकि, छह महीनों में इसमें 12.53 परसेंट की गिरावट भी आई है. 3 मार्च 2025 को स्टॉक 52 हफ्ते के अपने सबसे निचले स्तर 265.30 रुपये पर आ गया. वहीं, इसके 52-वीक का हाई लेवल 478.80 रुपये रहा है, जिसे इसने 10 जून 2025 को टच किया था.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
कमाई का महा मौका! अगले हफ्ते खुलने जा रहा YAAP Digital का IPO, जानें GMP से लेकर बाकी डिटेल
Source: https://www.abplive.com/business/stock-market/railtel-receives-1316-crore-rupees-order-from-maharashtra-government-in-consortium-with-ashoka-buildcon-3092998


