इंसेंटिव स्कीम ला रही रंग: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी नई घरेलू उड़ान, नांदेड़ के लिए मांग ज्यादा Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ से दक्षिण के साथ पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ गंतव्य के लिए नई उड़ानें जल्द ही शुरू हो सकती हैं। यह नतीजा चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा दी गई इंसेंटिव स्कीम का है, जिसके नतीजे जल्द सामने आ सकते हैं।

बताया जाता है कि कुछ विमानन कंपनियां अब चंडीगढ़ से दक्षिण भारत के तिरुवनंतपुरम और कोच्चि के लिए लोकल स्तर पर सर्वे करवा रही हैं। इसमें देखा यह जा रहा है कि यहां से कितने यात्रियों की क्षमता है। वहीं, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर, प्रयागराज, अयोध्या के लिए भी उड़ान शुरू की जाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सूरत, नांदेड़ और नासिक की उड़ानों की मांग भी है। नांदेड़ के लिए सीधी उड़ान धार्मिक यात्रा की वजह से है तो वहीं, सूरत और नासिक की व्यापारिक आवश्यकताएं ज्यादा हैं।

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी लिमिटेड के सीईओ अजय वर्मा ने कहा कि इंसेंटिव स्कीम के बाद विमानन कंपनियां चंडीगढ़ से उड़ान शुरू करने में रुचि दिखा रही हैं। आने वाले कुछ समय में यहां से कुछ डेस्टिनेशन के लिए नई उड़ानों की शुरुआत की संभावना है।

[ad_2]
इंसेंटिव स्कीम ला रही रंग: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी नई घरेलू उड़ान, नांदेड़ के लिए मांग ज्यादा