[ad_1]
{“_id”:”699b502cb5950229670cdb4c”,”slug”:”two-accused-arrested-for-selling-fake-products-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80506-2026-02-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: नकली उत्पाद बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम। चकरपुर चाैकी की पुलिस ने बालाजी ट्रेडर्स परचून की दुकान पर नकली उत्पाद बेचने के मामले में दो आरोपियों को 21 फरवरी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से साफ-सफाई करने के 65 नकली उत्पाद/प्रोडक्ट (26 बोतल हार्पिक, नौ बोतल लिझोल व 30 बोतल कॉलिन) बरामद किए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सहरसा निवासी अमर कुमार (34) व बिहार के जमुही निवासी मुकेश (49) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में कॉपीराइट अधिनियम व संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
[ad_2]
Gurugram News: नकली उत्पाद बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


