[ad_1]
हरियाणा के पंचकूला पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले किया तथा आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पंचकूला के थाना चण्डी मन्दिर में दी गई शिकायत में बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 137(2), 96 बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दिल्ली से बरामद हुई नाबालिगा जांच के दौरान चण्डी मन्दिर पुलिस थाना टीम ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह के नेतृत्व में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़िता को दिल्ली से सुरक्षित बरामद किया और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तथा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि- DCP डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को कानून के अनुसार गिरफ्तार किया गया। अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
[ad_2]
पंचकूला में नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाला पड़ोसी गिरफ्तार: पुलिस ने परिजनों को सौंपी लड़की; 14 दिन के लिए जेल भेजा आरोपी – Panchkula News

