Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
हर महीने आ रही है न तनख्वाह? जानें सैलरी अकाउंट के एक से बढ़कर एक फायदे Business News & Hub

हर महीने आ रही है न तनख्वाह? जानें सैलरी अकाउंट के एक से बढ़कर एक फायदे Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • February 22, 2026
  • Business

Salary Account Benefits: सरकारी हो या निजी, नौकरी करने वालों को हर महीने सैलरी मिलती है. हर दूसरे अकाउंट की तरह इसके भी कई फीचर्स हैं, लेकिन कई बार सही जानकारी के अभाव में लोग इसका सही फायदा नहीं उठा पाते हैं. आजकल बैंक अलग-अलग तरह के सैलरी अकाउंट प्रोवाइड कराते हैं जैसे क्लासिक सैलरी अकाउंट, वेल्थ सैलरी अकाउंट, बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) सैलरी अकाउंट, और डिफेंस सैलरी अकाउंट. आज हम आपको इस खबर के जरिए सैलरी अकाउंट के कुछ हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं ताकि आगे चलकर आप भी इनका लाभ उठा सके. 

जीरो बैलेंस की फेसिलिटी: सैलरी अकाउंट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको मिनिमम बैलेंस मेनटेन करने की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर आपके सैलरी अकाउंट का बैलेंस जीरो भी है, तो भी इस पर कोई पेनाल्टी नहीं लगती है. । यह सुविधा रेगुलर सेविंग्स अकाउंट में नहीं मिलती है. 

फ्री डिजिटल ट्रांजैक्शन: NEFT, RTGS, और अक्सर IMPS जैसी ऑनलाइन ट्रांसफर सर्विस सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए फ्री होती हैं. इससे आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

ओवरड्राफ्ट की फेसिलिटी: ओवरड्राफ्ट की सुविधा का मतलब यह है कि अगर अकाउंट बैलेंस खत्म हो भी जाए तो आप एक तय लिमिट तक पैसे निकाल सकते हैं. अचानक जरूरत पड़ने या इमरजेंसी में यह सुविधा बहुत काम आती है. हालांकि, इसके लिए आपका CIBIL स्कोर 700-750 से ऊपर होना चाहिए. इसके लिए आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर ‘Overdraft against Salary’ का विकल्प चुन सकते हैं. 

फ्री डेबिट कार्ड और चेकबुक: ज्यादातर बैंक सैलरी अकाउंट के साथ फ्री डेबिट कार्ड और चेकबुक देते हैं. इसके लिए कोई अलग चार्ज नहीं लगता, जबकि रेगुलर अकाउंट में इन सर्विस के लिए फीस लग सकती है.

फ्री क्रेडिट कार्ड ऑफर: कई बैंक सैलरी अकाउंट होल्डर्स को फ्री या कम फीस वाले क्रेडिट कार्ड देते हैं. इनमें रिवॉर्ड पॉइंट, कैशबैक और सालाना फीस में छूट जैसे फायदे मिलते हैं. 

इंश्योरेंस कवरेज: कुछ सैलरी अकाउंट में एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस या हेल्थ इंश्योरेंस बेनिफिट भी शामिल होते हैं. यह एक एक्स्ट्रा सेफ्टी नेट की तरह काम करता है, जिसके लिए आपको अलग से प्रीमियम नहीं देना पड़ता. 

सस्ता और आसान लोन: सैलरी अकाउंट होने से पर्सनल लोन, होम लोन या कार लोन लेना आसान हो जाता है. बैंक सैलरी अकाउंट होल्डर्स पर ज़्यादा भरोसा करते हैं और अक्सर कम इंटरेस्ट रेट पर लोन देते हैं.

प्रायोरिटी बैंकिंग सर्विसेज: ज्यादा सैलरी वाले अकाउंट के लिए बैंक अक्सर अपने कस्टमर्स को प्रायोरिटी सर्विसेज देते हैं. इसमें खास काउंटर, रिलेशनशिप मैनेजर और तेज सर्विस शामिल हो सकती है.

फ्री ATM ट्रांजैक्शन: सैलरी अकाउंट में आम तौर पर हर महीने कुछ तय फ्री ATM ट्रांजैक्शन मिलते हैं. इससे आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के पैसे निकाल सकते हैं.

शॉपिंग और डाइनिंग ऑफर: सैलरी अकाउंट होल्डर्स को ऑनलाइन शॉपिंग, फूड ऐप्स और रेस्टोरेंट पर स्पेशल डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर मिलते हैं, जिससे रोजाना के खर्च कम करने में मदद मिल सकती है.

 

ये भी पढ़ें:

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की चर्चा तेज; केंद्रीय कर्मचारियों की नजर सरकार पर, जानिए क्या हो सकता है फैसला?


Source: https://www.abplive.com/business/salary-account-benefits-like-zero-balance-and-overdraft-facility-know-the-details-3092631

Netanyahu calls India’s Modi ‘personal friend’ ahead of Israel visit Today World News
Previous Post Netanyahu calls India’s Modi ‘personal friend’ ahead of Israel visit Today World News
Next Post पर्ल चौधरी हरियाणा कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष बनीं: पटौदी से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं, बोलीं- महिलाओं की आवाज बनकर काम करूंगी - gurugram News Chandigarh News Updates
पर्ल चौधरी हरियाणा कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष बनीं:  पटौदी से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं, बोलीं- महिलाओं की आवाज बनकर काम करूंगी – gurugram News Chandigarh News Updates

Related Posts

ICICI Prudential की Swasthya Pension Scheme launch | Retirement + Medical Plan Explained| Paisa Live Business News & Hub

ICICI Prudential की Swasthya Pension Scheme launch | Retirement + Medical Plan Explained| Paisa Live Business News & Hub

  • February 22, 2026
कमाई का महा मौका! अगले हफ्ते खुलने जा रहा YAAP Digital का IPO, जानें GMP से लेकर बाकी डिटेल Business News & Hub

कमाई का महा मौका! अगले हफ्ते खुलने जा रहा YAAP Digital का IPO, जानें GMP से लेकर बाकी डिटेल Business News & Hub

  • February 22, 2026
एक तरफ जंग की आहट, दूसरी ओर टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला… क्या फिर से बढ़ेगा सोने का भाव? Business News & Hub

एक तरफ जंग की आहट, दूसरी ओर टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला… क्या फिर से बढ़ेगा सोने का भाव? Business News & Hub

  • February 22, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com