[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्रम विभाग में पंजीकृत महिला कर्मकारों के लिए सिलाई मशीन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
जिला जन सूचना व जनसंपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत महिला श्रमिक को अपने जीवनकाल में एक बार सिलाई मशीन की खरीद पर हुए खर्च के लिए अधिकतम 3500 रुपये तक की राशि प्रदान की जाती है। यह राशि सहायता के रूप में दी जाती है ताकि लाभार्थी महिला सिलाई मशीन खरीदकर अपना व्यवसाय शुरू कर सके।
रामनाथ ने बताया कि सबसे पहले, लाभार्थी को निर्धारित क्लेम फॉर्म विशेष प्रपत्र-दो में आवेदन करना अनिवार्य है। बिना निर्धारित फॉर्म के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, सिलाई मशीन की खरीद के लिए तिथि सहित वचन या प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि मशीन वास्तव में खरीदी गई है। पंजीकृत महिला श्रमिक केवल एक ही बार इस योजना का लाभ उठा सकती है।
[ad_2]
Sirsa News: पंजीकृत महिला कर्मकारों को सिलाई मशीन के लिए मिलती है 3500 रुपये की सहायता




