[ad_1]
रोहतक। जिले के किलोई गांव के किसान सतीश से पांच लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने गांव के तीन आरोपियों अमित, सुमित उर्फ हन्नी व रोहित उर्फ शक्तिमान को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौथे आरोपी विक्की की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि 19 फरवरी को किलोई के किसान सतीश ने दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को उन्हें फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने गांव के युवक की आरोपी युवक अमित, सुमित उर्फ हन्नी व रोहित उर्फ शक्तिमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि चौथे आरोपी विक्की की भूमिका की जांच कर रहे हैं लेकिन अभी ठोस तथ्य नहीं मिले हैं।
गांव में हुई समझौते के लिए पंचायत
रंगदारी मामले को लेकर एक दिन पहले किलोई गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। इसमें समझौते के प्रयास किए गए। साथ ही सदर पुलिस से बात की। हालांकि, थाना प्रभारी सुरेंद्र ने कहा कि पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। दोनों पक्षों में सहमति बनती है तो कोर्ट में सुनवाई के समय पक्ष रखना होगा।
[ad_2]
Rohtak News: किलोई के किसान से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार



