शादी की करनी है शॉपिंग तो दिल्ली क्यों है जाना…बल्लभगढ़ बना ब्राइडल शॉपिंग का नया हॉटस्पॉट Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

दुकानदार विजय विरमानी बताते हैं उनके पास हर तरह के लहंगे मिल जाते हैं. दुल्हन के लहंगे 4 हजार से शुरू होकर 30 हजार तक जाते हैं. वैसे ज़्यादातर लोग 10 से 15 हजार तक के लहंगे लेना पसंद करते हैं. विजय कहते हैं आजकल लोग क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते. 4 हजार वाला लहंगा हल्का जरूर है, मगर शादी के लिए जब खरीदारी करनी हो तो ज़्यादातर लोग बढ़िया कपड़ा और भारी काम वाला लहंगा ही चुनते हैं.

Zoom

फरीदाबाद: शादी का मौसम आते ही बाजारों में जैसे जान आ जाती है. फरीदाबाद और बल्लभगढ़ की मार्केट्स इन दिनों इतनी भरी-पूरी दिख रही हैं कि हर तरफ बस लहंगे, लाइट्स और भीड़ ही नजर आती है. लहंगों की चमक और दुकानों की सजावट देखकर साफ लगता है शादी का सीजन पूरे जोश में है. मजेदार बात ये है कि इस समय लहंगों पर 20% तक का डिस्काउंट चल रहा है, तो जाहिर है लोग और भी ज्यादा टूट रहे हैं. जो लोग पहले अच्छा और सस्ता लहंगा खरीदने के लिए दिल्ली जाते थे अब वही बल्लभगढ़ की मार्केट में खरीदारी कर रहे हैं.

दुल्हन के लहंगे 4 हजार से शुरू

बल्लभगढ़ की पुरानी मार्केट में एक दुकान है करीब 20 से 25 साल पुरानी जो लहंगों के लिए खास मशहूर है. दुकानदार विजय विरमानी बताते हैं उनके पास हर तरह के लहंगे मिल जाते हैं. दुल्हन के लहंगे 4 हजार से शुरू होकर 30 हजार तक जाते हैं. वैसे ज़्यादातर लोग 10 से 15 हजार तक के लहंगे लेना पसंद करते हैं. विजय कहते हैं आजकल लोग क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते. 4 हजार वाला लहंगा हल्का जरूर है, मगर शादी के लिए जब खरीदारी करनी हो तो ज़्यादातर लोग बढ़िया कपड़ा और भारी काम वाला लहंगा ही चुनते हैं.

लड़कियों के लिए लाचा और ड्रेस भी

यहां सिर्फ दुल्हनों के लिए ही नहीं लड़कियों के लिए लाचा और ड्रेस भी मिलती है. इनकी कीमत 1500 से 4 हजार तक है और इन पर भी 20% तक की छूट है. इसलिए आसपास के गांव क्या, पलवल, नोएडा, दिल्ली, मथुरा, आगरा तक से लोग खरीदारी करने आ रहे हैं.

लहंगे के रंग की पूरी गारंटी

विजय विरमानी की दुकान पर लहंगे के रंग की पूरी गारंटी दी जाती है. खासतौर पर दुल्हन के लहंगे में डार्क और मैरून रेड सबसे ज्यादा बिकते हैं. लहंगे की लंबाई 42 रखी जाती है साथ में फुल साइज का दुपट्टा और ब्लाउज भी मिलता है. अगर किसी को लहंगे पर कोई खास कढ़ाई या काम करवाना हो वो भी यहीं हो जाता है.

डबल दुपट्टे वाले लहंगे का ट्रेंड

इन दिनों डबल दुपट्टे वाले लहंगे का ट्रेंड खूब चल रहा है. विजय बताते हैं डबल दुपट्टा वाला लहंगा सबसे ज्यादा बिक रहा है उसकी कीमत भी लगभग वही रहती है. दुपट्टा साथ में अटैच आता है जिससे लुक और भी शानदार लगता है.

एक समय था जब फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के लोग शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली जाते थे. अब हालात बदल गए हैं. क्वालिटी और दाम इतने अच्छे हैं कि अब दिल्ली और गुरुग्राम के लोग भी बल्लभगढ़ आ रहे हैं. इस शादी के सीजन में बल्लभगढ़ की मार्केट ने फिर साबित कर दिया है अब बेहतरीन चीज़ के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं अपने शहर में ही सब मिल जाता है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

[ad_2]