{“_id”:”699a0b22815881ddff02c9b1″,”slug”:”a-young-man-entered-the-house-and-sat-on-a-chair-and-was-caught-karnal-news-c-18-knl1018-850912-2026-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: मकान में घुसकर कुर्सी पर बैठा युवक, पकड़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:14 AM IST
घरौंडा। दिल्ली चुंगी के साथ लगते दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र के एक मकान में शनिवार को नेपाली युवक घुस गया। गेट बंद करके पास रखी कुर्सी पर बैठ गया। यहां से वह अंदर की तरफ झांक रहा था। घर में अपनी बेटी के साथ अकेली संतोष देवी घबरा गईं। उन्होंने शोर मचाया तो युवक कुर्सी से उठकर भागा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि युवक के पास से मिले दस्तावेज के अनुसार, उसका नाम संजय है और मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। युवक बहकी-बहकी बातें कर रहा था, जिससे अंदेशा है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर हो सकता है या किसी नशे के प्रभाव में था। उनका कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: मकान में घुसकर कुर्सी पर बैठा युवक, पकड़ा