[ad_1]
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित पालम विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को सेक्टर-22बी स्थित सामुदायिक केंद्र में पहुंचे बरातियों पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बरातियों के साथ मारपीट करने की सूचना मिलते ही पालम विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर युवक मौके से भाग चुके थे। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

2 of 5
बरात घर में मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
गाड़ी को साइड देने पर हुआ विवाद
मामले में विवाद तब हुआ जब झाड़सा गांव से वाल्मीकि समाज की बरात मोलाहेड़ा गांव में गई थी। बरात की चढ़त के दौरान उसमें शामिल लोग नाच-गाने व गाजे-बाजे के साथ सड़क पर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार युवकों का बरातियों के साथ गाड़ी को साइड देने पर विवाद हो गया।

3 of 5
दूल्हे का इंतजार करती दुल्हन
– फोटो : अमर उजाला
बरातियों को धमका कर चले गए बदमाश
दूल्हे के रिश्तेदार किशन लाल ने बताया कि गाड़ी में सवार युवकों ने बरातियों को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक मौके से चले गए। कुछ देर बाद युवक अन्य साथियों को लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे।

4 of 5
रोती महिला मेहमान
– फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को भी नहीं बख्शा
किशन लाल ने बताया कि सामुदायिक केंद्र में पहुंचते ही करीब 10 युवकों ने तोड़-फोड़ करते हुए जो भी सामने आया, उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दूल्हे पक्ष की महिलाएं भी हमले में घायल हुईं। हमले में घायल दो युवकों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

5 of 5
रोती दुल्हन
– फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी से जांच में जुटी पुलिस
जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी सवार दो से तीन युवकों की साइड लेने को लेकर कहासुनी हुई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवकों की गाड़ी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पालम विहार के प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष कर ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
बरातियों पर बदमाशों ने बरपाया कहर: महिलाओं पर भी बरसाए लाठी-डंडे, फूट-फूटकर रोई दुल्हन-औरतें; देखें Video


