गुरुओं से मिली समर्पण की प्रेरणा : मनोहर लाल Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि गुरुओं, संत और महापुरुषों ने त्याग और समर्पण के लिए प्रेरित किया है। यदि हम समाज के लिए कुछ समर्पित करते हैं तो बदले में बहुत कुछ मिलता है। सभी के उत्थान के लिए ऐसा करना चाहिए।

वह शनिवार को गुरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही में स्थापित सनी ओबेरॉय क्लीनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। करनाल सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित गुरुद्वारा कमेटी ने यह लैब स्थापित की है। केंद्रीय मंत्री ने प्राचीन शिव मंदिर व गुरुद्वारा मंजी साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन से सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। सोच बदलने की जरूरत है वे भी देश की 140 करोड़ जनता को परिवार मानते हुए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ. एसपी ओबरॉय ने अपनी आय का 96 प्रतिशत हिस्सा समाज सेवा को समर्पित किया है।

ट्रस्टी डॉ. एसपी ओबरॉय ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से 13 राज्यों में करीब 150 लैब स्थापित कर लोगों को लाभ दिया जा रहा है। जगह मिलते ही करनाल में फिजियोथैरेपी लैब, डेंटल सेंटर स्थापित किया जाएगा।

मंच संचालन गुलाब सिंह मूनक ने किया। मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन, विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, एचएसजीपीसी अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा, जत्थेदार सरदार इकबाल सिंह पटना साहिब, बाबा जोगा सिंह, बाबा बाबू सिंह निसिंग, बाबा जोगा सिंह तरावड़ी, सरदार कर्नेल सिंह, सरदार लखविंद्र सिंह साई, सरपंच ऋषिपाल लाडी मौजूद रहे। ब्यूरो

[ad_2]
गुरुओं से मिली समर्पण की प्रेरणा : मनोहर लाल