in

छत्तीसगढ़ में जोंटी रोड्स ने खोले फिटनेस के राज: रबरमैन बोले- खेलने से शरीर हुआ फ्लेक्सिबल, भारत से लगाव, बेटी का नाम रखा इंडिया – Chhattisgarh News Today Sports News

छत्तीसगढ़ में जोंटी रोड्स ने खोले फिटनेस के राज:  रबरमैन बोले- खेलने से शरीर हुआ फ्लेक्सिबल, भारत से लगाव, बेटी का नाम रखा इंडिया – Chhattisgarh News Today Sports News

[ad_1]

इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर जोंटी रोड्स भिलाई के एक निजी संस्था के कार्यक्रम में पहुंचे थे।

दुनियाभर में रबर मैन नाम से फेमस साउथ अफ्रिका के क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स रविवार को भिलाई में थे। इस दौरान दैनिक भास्कर से खास बातचीत में जोंटी ने बताया कि उन्होंने क्रिकेट के साथ फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन और टेनिस भी खूब खेला। इसी से शरीर में लचीलाप

.

उन्होंने बताया कि क्रिकेट के मैदान में काफी मूवमेंट होता है। खिलाड़ी को बॉल तक पहुंचना पड़ता है, हर गेंद आप तक नहीं पहुंचती है। बाकी खेलों से खिलाड़ियों को मूवमेंट मिलता है। वहीं उन्होंने कहा कि भारत से बहुत लगाव है, इसलिए उन्होंने बेटी का नाम इंडिया रखा है।

साउथ अफ्रिका के खिलाड़ी जोंटी रोड्स बोले- अलग-अलग खेल खेलकर उनके शरीर में लचीलापन आया।

सबसे बेहतरीन फिल्डर कैसे बने जोंटी ?

जोंटी ने बताया कि वे दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्डर इसलिए कहलाए, क्योंकि उनके दौर में और कोई फिल्डिंग नहीं करता था। या ये कहें कि फिल्डिंग की ओर खिलाड़ी ज्यादा ध्यान नहीं देते थे।

6 महीने भारत में और 6 महीने साउथ अफ्रीका में​ रहते हैं​​​​​​

जोंटी ने बताया कि उन्हें भारत से बेहद लगाव है। वे परिवार के साथ 6 महीने भारत में और बाकी का समय साउथ अफ्रीका में बिताते हैं। मेरी पत्नी योगा टीचर है, मैं भी योगा करता हूं। क्रि​केट में सट्टा बाजार और फिक्सिंग के सवाल को जोंटी ने टाल दिया।

भास्कर से बातचीत के मुख्य अंश… —————– भास्कर: आज का युवा क्रि​केटर रबर मैन (जोंटी रोड्स) बनना चाहता है। आपको कॉपी करता है।

जोंटी : बतौर रबर मैन कहूं तो यूथ को क्रिकेट के साथ फुटबॉल, बै​टमिंटन, टेनिस भी खेलना चाहिए। इन खेलों से मूवमेंट मिलता है। क्रि​केट में आपको कैच पकड़ना सिखाया जा सकता है, लेकिन बॉल तक पहुंचना खिलाड़ी को ही सीखना पड़ता है।

भास्कर: आप खुद को कैसे फिट रखते हैं, फिटनेस मंत्र क्या है। जोंटी : केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि कई तरह के खेल खेलकर खुद को फिट रखा जा सकता है। खान-पान और पूरी नींद लेना बहुत महत्त्वपूर्ण होता है।

भास्कर : सबसे कठिन टीम और खिलाड़ी कौन थे, जिनके साथ खेलना आपकी टीम के लि​ए चुनौतीपूर्ण रहा। जोंटी : स्पिन गेंदबाजों को खेलना मेरे और टीम के लिए कठिन रहता था। खास तौर पर शेन वार्न और मुरलीधरन की गेंदबाजी का सामना करना चुनौती भरा रहता था। हमारे समय में ऑस्ट्रेलिया और भारत से मुकाबला आसान नहीं होता था।

भास्कर : टी-20, वनडे और टेस्ट मैच में पसंदीदा फॉर्मेट कौन सा है। जोंटी : बतौर फिल्डर कहूं तो टी-20 का फॉर्मेट मुझे सबसे बेहतर लगता है।

भास्कर : आपका सबसे कठिन मैच। जोंटी : कोई भी कैच आसान नहीं होता है। हर मैच को चुनौती के रूप में लिया।

भास्कर : भिलाई में क्रिकेट को कैसे देखते है। क्या योगदान देंगे। जोंटी : मैं आज पहली बार आया हूं। फरवरी में फिर आऊंगा। कोशिश करूंगा कि मैं क्रि​केट में कुछ बदलाव ला सकूं।

…………………

छत्तीसगढ़ में क्रिकेट से संबंधित ये खबर भी पढ़िए

1. IPL-2025 में धोनी से भी महंगे बिके छत्तीसगढ़ के शशांक: पंजाब ने साढ़े 5 करोड़ में किया रिटेन​​​​​,अजय को दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा

शशांक सिंह इससे पहले भी पंजाब के लिए IPL खेल चुके हैं।

शशांक सिंह इससे पहले भी पंजाब के लिए IPL खेल चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी शशांक सिंह और अजय मंडल IPL 2025 में नजर आएंगे। पंजाब ने शशांक सिंह को महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा कीमत पर खरीदा है। शशांक सिंह इससे पहले भी पंजाब के लिए IPL खेल चुके हैं। पंजाब ने शशांक को 5.50 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि इस IPL ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी की कीमत 5 करोड़ रुपए ही रही है। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]
छत्तीसगढ़ में जोंटी रोड्स ने खोले फिटनेस के राज: रबरमैन बोले- खेलने से शरीर हुआ फ्लेक्सिबल, भारत से लगाव, बेटी का नाम रखा इंडिया – Chhattisgarh News

E-Buses: 80 ई-बसों ने बचाया 25.45 लाख लीटर डीजल, पर्यावरण के लिए भी फायदा, अब बेड़ा बढ़ाकर 438 करेगा सीटीयू Chandigarh News Updates

E-Buses: 80 ई-बसों ने बचाया 25.45 लाख लीटर डीजल, पर्यावरण के लिए भी फायदा, अब बेड़ा बढ़ाकर 438 करेगा सीटीयू Chandigarh News Updates

कुवैत में 24 घंटों तक फंसे रहे 60 भारतीय यात्री:  इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से वहां पहुंचे, गल्फ एयर पर भेदभाव का आरोप लगाया Today World News

कुवैत में 24 घंटों तक फंसे रहे 60 भारतीय यात्री: इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से वहां पहुंचे, गल्फ एयर पर भेदभाव का आरोप लगाया Today World News