Ambala News: बुढ़ापा पेंशन दोबारा बहाल करने पर इनेलो ने मनाया विजय दिवस Latest Haryana News

[ad_1]




अबाला। इनेलो जिला पदाधिकारियों ने विश्राम गृह में विजय दिवस मनाया। यह विजय दिवस बुढ़ापा पेंशन को दोबारा बहाल करने पर मनाया गया। इस मौके पर इनेलो प्रदेश महासचिव प्रकाश भारती व जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की ओर से बीते दिनों आय सीमा के आधार पर हजारों बुजुर्गों की पेंशन में कटौती करने का काम किया था। इस कारण प्रदेश में बुजुर्गों के सम्मान को ठेस पहुंची थी। इनेलो राष्ट्रीय सुप्रीमो अभय चौटाला ने इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाते हुए सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस कारण भाजपा सरकार ने घबराकर काटी गई सभी पेंशन धारक बुजुर्गों की पेंशन फिर से बहाल करने और उसे बढ़ा कर 3200 रुपये करने का फैसला किया। उन्होंने कहा भविष्य में भी भाजपा सरकार ताऊ देवीलाल द्वारा लगाई गई सम्मान रूप बुढ़ापा पेंशन की कटौती के बारे में ना सोचे।

Trending Videos

[ad_2]

Source link