[ad_1]
सिरसा। संत बाबा प्रीतम सिंह की याद में 14 मार्च को बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में 8वीं इंटरनेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रधान दारा सिंह गिल वैदवाला, मनमिंदर सिंह ने बताया कि चड़दी कला सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा टूर्नामेंट में पंजाब क्षेत्र के माझा, मालवा, दोआबा के साथ-साथ हरियाणा की मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी।
खिलाड़ियों के ठहरने, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और दर्शकों के बैठने की विशेष तैयारियां की गई हैं। विजेता टीम को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, चार मोटरसाइकिलें भी विभिन्न कैटेगरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान की जाएंगी। मनमिंदर सिंह द्वारा स्वर्गीय रणजीत सिंह एडवोकेट एवं स्वर्गीय बलकरण सिंह बिका गिल की स्मृति में खेलों का आयोजन होगा।
आयोजकों ने कहा कि सिरसा में युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से इस स्तर की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस अवसर पर परमिंदर सिंह पटवारी, सैवी सिंह, संदीप मौजूद रहे।
[ad_2]
Sirsa News: 8वीं इंटरनेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 14 मार्च को




