Latest Entertainment News तलाक की खबरों के बीच दिव्या अग्रवाल ने शेयर किया पति के साथ वीडियो, बताई शादी करने की वजह

[ad_1]

रियलिटी शोज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं दिव्या अग्रवाल इन दिनों खूब सुर्खियों में है. हाल ही में वो ‘द 50’ शो में नजर आई थीं, इस दौरान उनके पति के साथ अलगाव की खबरें खूब सुर्खियों में थीं. इसी बीच अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पति अपूर्व पडगांवकर के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर कर लोगों की बोलती बंद कर दी है. साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया है कि उन्होंने अपूर्व से शादी क्यों की थी. दिव्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

दिव्या ने पति पर लुटाया प्यार

दरअसल साल 2024 में आज के दिन यानी 20 फरवरी को ही दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर अपने पति को एनिवर्सरी पर विश किया है. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, “मैंने तुमसे शादी इसलिए की क्योंकि तुम ही वो इंसान हो जो मुझे पूरी तरह समझते हो. तुमने कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की. तुम मुझे अंदर तक जानते हो. माय लव, तुम्हें एनिवर्सरी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जिंदगी चाहे कितनी भी पागल या उलझी क्यों न हो जाए, हम ऐसे ही साथ में और भी कई साल गिनते रहें. वो वही है… जिसे कभी इस बात से डर नहीं लगा कि मैं क्या सोच रही हूं या क्या महसूस कर रही हूं, क्योंकि वो सब जानता है.”

द 50 शो में उड़ी अलग होने की अफवाह

बता दें कि ‘द 50’ के एक एपिसोड में भव्या सिंह ने दिव्या और उनके पति को लेकर कुछ बातें बताई थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों अलग रहते है. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि दिव्या की टीम ने इन सभी बातों को गलत बताते हुए कहा कि ये सभी बातें बेबुनियाद और गैर-जिम्मेदाराना है. 

दिव्या की टीम का जवाब

उनकी टीम ने आगे कहा कि बिना कुछ जाने किसी की पर्सनल लाइफ पर बोलना गलत है. ये एक गेम शो है, जहां दिमाग और स्ट्रेटजी से गेम खेलना होता है. किसी की पर्सनल लाइफ को निशाना नहीं बनाया जा सकता. ये बयान दिव्या को अकेला और कमजोर दिखाने के लिए दिया गया, जो गलत है. किसी की छवि को गलत तरीके से पेश करना सच्चाई नहीं है और ऐसी बातें दिव्या के आत्मसम्मान को कम नहीं करती है.



[ad_2]
तलाक की खबरों के बीच दिव्या अग्रवाल ने शेयर किया पति के साथ वीडियो, बताई शादी करने की वजह