टी20 वर्ल्ड कप के बीच इस भारतीय खिलाड़ी का हुआ तलाक, 15 महीनों से था परेशान Today Sports News

[ad_1]

Indian Cricketer Rahul Chahar Divorce: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बीच भारतीय टीम से बड़ी ही चौंकाने वाली खबर सामने आई. दरअसल टीम इंडिया के स्टार स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने सोशल मीडिया के जरिए खुद एलान करते हुए बताया कि वह कानूनी प्रक्रिया के बाद अपनी पत्नी ईशानी जौहर से अलग हो गए हैं. 

राहुल ने बताया कि वह बीते 15 महीनों से इस मसले की वजह से परेशान थे. इसके अलावा राहुल ने बताया कि उनकी शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी, जब उन्हें काफी चीजों की समझ नहीं थी. अब उनकी जिंदगी का यह चैप्टर समाप्त हो गया है. 

राहुल चाहर का सोशल मीडिया पोस्ट

राहुल चाहर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मेरी बहुत कम उम्र में शादी हो गई थी, इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को या उस जीवन को पूरी तरह से समझ पाता जो मैं वाकई में जीना चाहता था”

फिर आगे उन्होंने लिखा, “इसके बाद के सालों में मुझे ऐसे सबक मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी और पिछले 15 महीने अदालतों में बिताए जहां मैंने धैर्य, लचीलापन और सच्चाई से मिलने वाली ताकत सीखी.”

जिंदगी का यह चैप्टर बंद 

चाहर ने आगे लिखा, “आज मेरी जिंदगी का वह चैप्टर आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, मेरी सहमति से यह मामला सुलझ गया है, जिसमें मुझे काफी खर्च करना पड़ा  और इस तरह मेरी जिंदगी का यह हिस्सा समाप्त हो गया है.”

कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते

आगे रिश्ते को लेकर बात करते हुए राहुल ने कहा, “मैं इस चैप्टर को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं बल्कि स्पष्टता के साथ खत्म करता हूं. कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं बने होते- वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं. मैं ज्यादा समझदार, ज्यादा आत्म-जागरूक और उस जीवन के प्रति आश्वस्त होकर आगे बढ़ता हूं जिसे बनाने का मैं हकदार हूं.”



[ad_2]
टी20 वर्ल्ड कप के बीच इस भारतीय खिलाड़ी का हुआ तलाक, 15 महीनों से था परेशान