[ad_1]
वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ को खड़े होकर अपनी बात सुनने को कहा और शरीफ खड़े हो गए। यह घटना गुरुवार की है।
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और ट्रम्प के बीच हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, शहबाज बोर्ड ऑफ पीस समिट में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन उन्हें वहां पर ज्यादा तवज्जो नहीं मिली। इसे लेकर उनका मजाक भी बन रहा है।
शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में ट्रम्प की खूब तारीफ की और उन्हें शांति का दूत बताया। यहां तक कि उन्होंने ट्रम्प को साउथ एशिया का ‘रक्षक’ भी बता दिया। लेकिन इतनी तारीफ के बावजूद ट्रम्प को इससे खास फर्क नहीं पड़ा।
गाजा को लेकर हुई पहली बैठक में शहबाज को ज्यादा अहमियत मिलती नहीं दिखी। वे पीछे की कतार में और कुछ हद तक अलग-थलग नजर आए। एक पल तो ऐसा भी आया जब ट्रम्प ने भाषण देते हुए शहबाज को ‘खड़ा हो जाइए’ कहा, और वह तुरंत अपनी सीट से खड़े हो भी गए। एक और वायरल वीडियो में शहबाज, ट्रम्प को गले लगाने की कोशिश करते हुए भी दिखाई देते हैं।
इस घटना का VIDEO
शहबाज के पाकिस्तानी दौरे की ‘गड़बड़ी’ से शुरुआत
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार को बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक हुई थी। इसमें करीब 40 देशों के अधिकारी शामिल हुए थे। भारत भी इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुआ था। इस कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें शहबाज शरीफ अलग-थलग और असहज दिखाई दे रहे हैं।
शरीफ की अमेरिका यात्रा की शुरुआत ही विवादों से हुई। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में कई टाइपो थे, जैसे कि विदेश मंत्रालय की ऑफिशियल प्रेस रिलीज में ‘यूनाइटेड स्टेट्स’ की जगह ‘Unites States of Americas’ लिखा गया।
सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल हो गए और लोग सरकारी स्तर की प्रूफरीडिंग पर सवाल उठाने लगे। पिछले साल इजराइल के ईरान पर हमले की निंदा करते समय शरीफ ने आई कंडेम (I condemn) की जगह आई कंडोम ‘I condom’ लिख दिया था, जिसे तब काफी ट्रोल किया गया।
[ad_2]
ट्रम्प के एक इशारे पर पाकिस्तानी PM खड़े हुए: ग्रुप फोटो में भी सबसे पीछे दिखे, सोशल मीडिया पर शहबाज का उड़ा मजाक





