फतेहाबाद के टोहाना में ब्रह्माकुमारीज के ‘अलविदा तनाव’ कार्यक्रम का तीसरा दिन सम्पन्न Haryana Circle News

[ad_1]

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘अलविदा तनाव’ कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रख्यात तनावमुक्ति विशेषज्ञ बीके सुमन बहन ने प्रतिभागियों को मन को नियंत्रित करने और आत्मा को सकारात्मक आदेश देने की महत्वपूर्ण शिक्षा दी।कार्यक्रम में बीके सुमन बहन ने कहा कि आत्मा मन का राजा है, जो मन को नियंत्रित करती है।

इसलिए मन को हमेशा सकारात्मक संदेश देने चाहिए। उन्होंने बताया, “मन को कंट्रोल करते हुए आत्मा को सकारात्मक आदेश दें कि ‘मैं शांत आत्मा हूँ’। सभी के लिए शुभकामनाएं रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।” उन्होंने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे मनुष्य की एकाग्रता भंग हो जाती है।

टेक्नोलॉजी का प्रयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए, ताकि जीवन संतुलित रहे। बहन ने आगे कहा कि हमारे पास बहुत कुछ है, लेकिन हम उसका एहसास नहीं कर पाते। जो भी हमारे पास है- स्वस्थ शरीर, पर्याप्त धन, बुद्धि, अच्छा परिवार और चरित्रवान बच्चे उसके लिए परमात्मा का धन्यवाद करना चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि रोजाना ईश्वर को धन्यवाद दें कि आपने मुझे स्वस्थ शरीर दिया, जीवन जीने के लिए पर्याप्त साधन दिए, बुद्धि प्रदान की और अच्छा परिवार दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो नेता कुणाल करण सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. शिव सचदेवा, सीएम विंडो से अनीता मेहता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीके वंदना, कौशल्या, डॉ. मंदीप ग्रोवर, बृजेश पाहवा, देवेंद्र सेठी, खुशी राम, संजीव पाहवा, संजीव अरोड़ा, महेंद्र, संजय डांगरा, कुलवंत, विजय, रजत, पारस, सुमन पाहवा, राज बहन, दीक्षा मेहता आदि ने भी भाग लिया।

[ad_2]