[ad_1]
गुरुग्राम।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने बालवाटिका तीन से कक्षा पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षा सत्र 2025–26 का अपडेटेड शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, परीक्षाएं 16 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। निदेशालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि बालवाटिका तीन कक्षा तीसरी तक की परीक्षाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार करवाई जाएंगी, जबकि कक्षा चौथी और पांचवीं की परीक्षाएं एससीईआरटी द्वारा तैयार प्रश्नपत्रों के आधार पर होंगी। जारी समय-सारणी के अनुसार, 16 और 17 मार्च को बालवाटिका-तीन की परीक्षाएं आयोजित होंगी। वहीं, 18 मार्च से विभिन्न कक्षाओं के हिंदी, अंग्रेजी, गणित और ईवीएस विषयों की लिखित एवं मौखिक परीक्षाएं चरणबद्ध तरीके से ली जाएंगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराएं। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: बालवाटिका तीन से कक्षा पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षा 16 से शुरू


