टी-20 वर्ल्डकप- कनाडा ने 5 विकेट गंवाए: श्रेयस मोव्वा को राशिद खान ने पवेलियन भेजा; अफगानिस्तान ने 201 रन का टारगेट दिया Today Sports News

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Afghanistan Vs Canada T20 World Cup 2026 Preview – Chennai Match, Top Players & Playing XI

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार के आखिरी मैच में कनाडा को 201 रन का टारगेट दे दिया। कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए। इब्राहिम जादरान ने 95 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए।

कनाडा ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। हर्ष ठाकेर और साद बिन जफर पिच पर हैं। राशिद खान ने श्रेयस मोव्वा (2 रन) को कैच आउट कराया। मोहम्मद नबी ने निकोलस किर्टन (10 रन) और युवराज समरा (17 रन) को पवेलियन भेजा।

करियर का आखिरी मैच खेल रहे नवनीत धालीवाल जीरो पर आउट हुए। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने दरविश रसूली के हाथों कैच आउट कराया। दिलप्रीत बाजवा (13 रन) को मुजीब उर रहमान ने बोल्ड किया।

मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, अब्दुल्लाह अमजदजई, जियाउर रहमान।

कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, कलीम सना और अंश पटेल।

————————————————-

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

लाइव अपडेट्स

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कनाडा का स्कोर 50 पार हुआ

10वें ओवर में कनाडा की टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। हर्ष ठाकेर ने जियाउर रहमान की दूसरी बॉल पर चौका लगाया और टीम को 50 पार कराया। उन्होंने एक छक्का भी मारा। रहमान के ओवर से 12 रन आए।

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राशिद खान को पहला विकेट, श्रेयस मोव्वा आउट

9वें ओवर में कनाडा ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर श्रेयस मोव्वा 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने जियाउर रहमान के हाथों कैच आउट कराया।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नबी को दूसरा विकेट, निकोलस किर्टन आउट

8वें ओवर में कनाडा ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर निकोलस किर्टन 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद नबी ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। नबी को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने युवराज समरा (17 रन) को भी आउट किया।

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कनाडा ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए

201 रन का टारगेंट चेज कर रही कनाडा की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 34 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। युवराज समरा 17, नवनीत धालीवाल जीरो और दिलप्रीत बाजवा 13 रन बनाकर आउट हुए।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवराज समरा 17 रन बनाकर आउट

कनाडा ने छठे ओवर में तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर युवराज समरा 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद नबी ने अजमतुल्लाह उमरजई के हाथों कैच कराया।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिलप्रीत के बाद धालीवाल आउट, नवनीत आखिरी मैच खेल रहे

चौथे ओवर में कनाडा ने दूसरा विकेट गंवाया। नवनीत धालीवाल जीरो पर आउट हुए। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने दरविश रसूली के हाथों कैच आउट कराया। नवनीत करियर का आखिरी मैच खेल रहे हैं। वे रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिलप्रीत बाजवा बोल्ड हुए

तीसरे ओवर में कनाडा ने पहला विकेट गंवा दिया। ओवर की दूसरी गेंद मुजीब उर रहमान ने गुड लेंथ पर फेंकी। दिलप्रीत बाजवा बोल्ड हो गए। उन्होंने 7 गेंद पर 13 रन बनाए।

03:31 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कनाडा ने पहले ओवर में 11 रन बनाए

201 रन के टारगेट के सामने कनाडा ने पहले ओवर में 11 रन बना लिए। टीम से युवराज समरा और दिलप्रीत बाजवा ओपनिंग करने उतरे।

03:24 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक : कनाडा को 200 रन का टारगेट

03:20 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

20वें ओवर से 15 रन आए, जादरान ने दो चौके लगाए

इब्राहिम जादरान ने 20वां ओवर डाल रहे जसकरन सिंह की गेंद पर लगातार दो चौके लगाए। जसकरन के इस ओवर से 15 रन आए।

03:08 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उमरजई 13 रन बनाकर आउट, हेलिगर को विकेट

19वें ओवर में अफगानिस्तान ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर अजमतुल्लाह उमरजई 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दिलोन हेलिगर ने कैच कराया।

02:54 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान 150 पार हुआ, जादरान नाबाद

17वें ओवर की पहली बॉल पर अफगानिस्तान ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इब्राहिम जादरान ने कलीम सना के ओवर की पहली बॉल पर छक्का लगाया और टीम को 150 पार पहुंचा दिया।

02:50 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जसकरन को तीसरा विकेट, अटल आउट

16वें ओवर की 5वीं बॉल पर अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा। यहां पर सेदिकुल्लाह अटल 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसकरनदीप सिंह ने दिलोन हेलिगर के हाथों कैच कराया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।

जसकरन को तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में गुलबदीन नाईब (एक रन) और रहमानुल्लाह गुरबाज (30 रन) को पवेलियन भेजा।

02:30 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान 100 पार, जादरान की 33 बॉल पर फिफ्टी

12वें ओवर में अफगानिस्तान ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सेदिकुल्लाह अटल ने साद बिन जफर की आखिरी बॉल पर चौका लगाया। इसी चौके के साथ टीम ट्रिपल डिजिट तक पहुंच गई। इतना ही नहीं, सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है।

13वें ओवर में जादरान ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 33 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

जादरान 33 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

जादरान 33 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

02:25 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

11वें ओवर में अटल स्टंपिंग होने से बचे

अफगानी पारी के 11वें ओवर में सेदिकुल्लाह अटल स्टंपिंग होने से बच गए। अंश पटेल के इस ओवर से महज 5 रन आए।

02:13 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान का स्कोर 50 पार हुआ

7वें ओवर में अफगानिस्तान ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। दिलप्रीत बाजवा की पहली बॉल पर जादरान ने एक रन लेकर टीम का 50वां रन बनाया।

02:02 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले के आखिरी ओवर में AFG ने 2 विकेट गंवाए

जसकरन सिंह ने छठे ओवर में 2 विकेट झटके।

जसकरन सिंह ने छठे ओवर में 2 विकेट झटके।

टॉस हारकर बैटिंग कर रही अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट गंवाया।

गुरबाज 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसकरन सिंह ने युवराज समरा के हाथों कैच कराया। उन्होंने ओवर की आखिरी बॉल पर गुलबदीन नाईब (एक रन) को LBW किया।

01:53 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हेलिगर के ओवर में 3 चौके आए

चौथे में ओवर में कलीम सना ने 15 रन खर्च कर दिए। उनकी बॉल पर अफगानी ओपनर्स ने 3 चौके लगाए।

01:50 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मैच शुरू, कलीम सना के ओवर से 5 रन आए

अफगानिस्तान और कनाडा का मैच शुरू हो गया है। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने ओपनिंग की। कलीम सना के इस ओवर से 5 रन आए।

कनाडा ने मैच का टॉस जीता।

कनाडा ने मैच का टॉस जीता।

01:46 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान को अब नहीं हरा सका है कनाडा

अफगानिस्तान और कनाडा टी20 इंटरनेशनल में अब तक 2 बार आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों मैच अफगानिस्तान ने जीता है।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो कनाडा ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 1 जीत नसीब हुई है। जबकि 5 मुकाबले हारे हैं।

वहीं अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में 33 मैच खेले हैं। इसमें 13 बार उसे जीत मिली है, जबकि 20 बार हार का सामना करना पड़ा।

01:46 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के टॉप बैटर

इस वर्ल्ड कप में रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के टॉप स्कोरर रहे हैं। गुरबाज ने 3 मैचों में 168.18 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 84 रन है।

वहीं बॉलिंग में अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उमरजई ने 3 मैचों में 8.11 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान 15 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

01:45 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

युवराज समरा ने UAE के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

UAE के लिए इस टूर्नामेंट में युवराज समरा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 162.82 के स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए हैं। एक पारी में उनका बेस्ट स्कोर 110 रन है।

बॉलिंग की बात करें तो साद बिन जफर UAE के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 8.1 की इकोनॉमी से 4 विकेट लिए हैं। इस दौरान 14 रन देकर 3 विकेट उनका प्रदर्शन रहा है।

01:39 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान और कनाडा मैच आज

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
टी-20 वर्ल्डकप- कनाडा ने 5 विकेट गंवाए: श्रेयस मोव्वा को राशिद खान ने पवेलियन भेजा; अफगानिस्तान ने 201 रन का टारगेट दिया