Ambala News: अंबली में 81.90 लाख से बनेगा गोल चक्कर Latest Haryana News

[ad_1]

नारायणगढ़। अंबली गांव के मुख्य चौक पर गोल चक्कर का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर लगभग 81.90 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अंबली ने बताया कि गांव का यह चौक लंबे समय से व्यस्त क्षेत्र है।

Trending Videos

यहां अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। लोगों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद

[ad_2]

Source link