पंजाब CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट उड़ाने की धमकी: पुलिस-CRPF टीमों का सेक्रेटेरिएट में सर्च ऑपरेशन; हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। एहतियातन हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल संबंधित विभाग को मिला था, जिसमें CM ऑफिस में विस्फोट करने की बात कही गई है। इस ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। हालांकि, इसकी पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। दैनिक भास्कर भी इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और लोगों को सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पुलिस बल, CRPF, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि मंगलवार को भी मोहाली के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें CM मान एडमिट थे। हालांकि, यह धमकी झूठी निकली। धमकी भरे ईमेल में ये बातें लिखीं सामने आए ईमेल के स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि यह सचिवालय को आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर मिला। इसमें लिखा है कि मान (CM भगवंत मान) का दफ्तर, सेक्रेटेरिएट और चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा। इसके बाद लिखा है – पंजाब अब खालिस्तान बनकर रहेगा। मान (CM भगवंत मान) के दफ्तर में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा। वहीं, चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 3.11 बजे ब्लास्ट होगा। मेल में नीचे भगवंत मान के दफ्तर और घर को निशाना बनाने का जिक्र है। एहतियातन हरियाणा सचिवालय भी अलर्ट पर पंजाब सचिवालय को मिली धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट कर दिया गया है। सबसे अहम बात यह है कि कल यानी 20 फरवरी को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए विधानसभा परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट किया गया है। दोपहर बाद विधानसभा परिसर में बीएसी की मीटिंग होनी है। इसमें सीएम नायब सैनी, स्पीकर हरविंद्र कल्याण, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा शामिल होने वाले हैं। CM मान आज ही डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे धमकी भरे ईमेल में CM भगवंत मान के ऑफिस के साथ घर को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि CM मान आज ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से डिस्चार्ज होकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह अब ठीक है। बता दें कि जब CM मान अस्पताल में भर्ती थे, जब मोहाली के अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे अस्पताल परिसर और उसके आसपास के एरिया को घेर लिया था। हालांकि, यह धमकी फर्जी निकली। धमकी पर कार्रवाई में पल के अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

[ad_2]
पंजाब CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट उड़ाने की धमकी: पुलिस-CRPF टीमों का सेक्रेटेरिएट में सर्च ऑपरेशन; हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट – Chandigarh News