ड्राइविंग लाइसेंस की राह अब मुश्किल: AI आधारित ट्रैक पर होगी परीक्षा, इस तरह से होगा टेस्ट; ये होंगे बड़े बदलाव Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब में ड्राइविंग टेस्ट पास करना अब आसान नहीं होगा क्योंकि परिवहन विभाग सभी 32 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर स्मार्ट तकनीक लागू करने जा रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के इच्छुक लोगों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ट्रैक पर टेस्ट पास करना होगा।

विभाग ने इन ट्रैक पर अभी पेश आ रही खामियों की सूची तैयार कर ली है जिन्हें दूर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले तो सभी जगहों पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। साथ ही बेहतर नतीजों के लिए ट्रैक की रिपेयर भी की जाएगी। 

ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार करने के लिए विभाग कंपनी फाइनल कर रहा है जिस पर 25 फरवरी को फैसला होगा। विभाग के अनुसार 28 ट्रैक को रिपेयर की जरूरत है। सिर्फ मोहाली और मालेरकोटला के ट्रैक सही हैं जिन्हें हाल ही में बनाया गया है। 

दो को छोड़कर सभी ट्रैक में कंट्रोल रूम के लिए भी जगह है। फगवाड़ा और कपूरथला में कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए लेआउट प्लान में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है।

 

[ad_2]
ड्राइविंग लाइसेंस की राह अब मुश्किल: AI आधारित ट्रैक पर होगी परीक्षा, इस तरह से होगा टेस्ट; ये होंगे बड़े बदलाव