Gurugram News: निगम आज से चलाएगा 10 दिन का गड्ढा-मुक्त अभियान Latest Haryana News

[ad_1]

कम से कम 5000 गड्ढों को भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम बृहस्पतिवार से 10 दिनों का गड्ढा-मुक्त अभियान चलाएगा। इस दौरान कम से कम 5000 गड्ढों को भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त अंकिता चौधरी ने बुधवार को म्हारी सड़क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की। निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के तौर पर सुनिश्चित किया जाए।

अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि केवल म्हारी सड़क पोर्टल ही नहीं, बल्कि सीएचएस पोर्टल पर सड़कों से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका भी त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें शीघ्र निपटाया जाए। अतिरिक्त निगमायुक्त ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में कम से कम 5000 गड्ढों को भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधन जुटाने और कार्य को समयसीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है वे सड़कों पर गड्ढों या अन्य समस्याओं की जानकारी संबंधित पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में चीफ इंजीनियर विजय ढाका सहित कार्यकारी अभियंता व सहायक अभियंता मौजूद रहे।

[ad_2]
Gurugram News: निगम आज से चलाएगा 10 दिन का गड्ढा-मुक्त अभियान