in

अंडर-19 एशिया कप में भारत ने जापान को हराया: 211 रन से जीत दर्ज की, कप्तान अमान की सेंचुरी; हार्दिक-चेतन को 2-2 विकेट Today Sports News

अंडर-19 एशिया कप में भारत ने जापान को हराया:  211 रन से जीत दर्ज की, कप्तान अमान की सेंचुरी; हार्दिक-चेतन को 2-2 विकेट Today Sports News

[ad_1]

शारजाह10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने अंडर-19 एशिया कप में जापान को 211 रन से हरा दिया। शारजाह के मैदान में जापान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 339 रन बनाए। यह टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 30 नवंबर को UAE ने जापान के खिलाफ 324 रन का स्कोर बनाया था।

जवाब में जापान 50 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन ही बना पाई। ह्यूज केली ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक राज, केपी कार्तिकेय और चेतन शर्मा को 2-2 विकेट मिले।

भारतीय टीम से कप्तान मोहम्मद अमान ने 116 बॉल पर नाबाद 122 रन की पारी खेली। अमान के अलावा, ओपनर आयुष म्हात्रे ने 29 बॉल पर 54, कार्तिकेय केपी ने 50 बॉल पर 50 रनों की पारियां खेलीं। जापान की ओर से कीफर यामामोटो लेके और ह्यूज केली को 2-2 विकेट मिले।

भारत का अगला मुकाबला 4 दिसंबर को UAE के खिलाफ होगा।

दोनों देशों की प्लेइंग-11

इंडिया: मोहम्मद अमान (कप्तान), आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), निखिल कुमार, कार्तिकेय केपी, हार्दिक राज, समर्थ नागराज, युद्धजीत गुहा और चेतन शर्मा।

जापान: कोजी हार्डग्रेव अबे (कप्तान), आदित्य फड़के, निहार परमार, काजुमा काटो-स्टेफोर्ड, चार्ल्स हिंजे, ह्यूज केली, टिमोथी मूर, कीफर यामामोटो लेके, डेनियल पैंकहर्स्ट (विकेटकीपर), आरव तिवारी और मैक्स योनेकावा लिन।

अपडेट्स

12:24 PM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

चेतन शर्मा को आखिरी ओवर में 2 विकेट

जापानी पारी के आखिरी ओवर में चेतन शर्मा ने 2 विकेट लिए। ओवर की पहली बॉल पर उन्होंने कीफर यामामोटो लेके को 1 रन पर आयुष म्हात्रे के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद दूसरी बॉल पर मैक्स योनेकावा लिन को शून्य के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। जापान ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 128 रन बनाए। चार्ल्स हिंजे 68 बॉल पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

चेतन शर्मा ने 8 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। (क्रेडिट- ACC)

चेतन शर्मा ने 8 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। (क्रेडिट- ACC)

11:56 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

आदित्य फड़के 9 रन पर आउट

46वें ओवर की पांचवीं बॉल पर जापान का छठा विकेट गिरा। यहां आदित्य फड़के 26 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हुए। युद्धजीत की बॉल पर आदित्य ने पॉइंट के ऊपर से शॉट खेलना चाहा, लेकिन टाइम नहीं कर पाए। हार्दिक ने उनका कैच पकड़ा।

11:28 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

जापान का पांचवां विकेट गिरा, टिमोथी मूर LBW आउट

38वें ओवर में जापान का पांचवां विकेट गिरा। यहां स्पिनर कार्तिकेय के ओवर की पांचवीं बॉल पर टिमोथी मूर को 1 रन पर LBW आउट किया। यह कार्तिकेय का दूसरा विकेट था।

11:04 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

केली ने फिफ्टी लगाई, हरवंश ने स्टंप्स आउट किया

ह्यूज केली ने 32वें ओवर की आखिर बॉल पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 रन के लिए 108 बॉल का सामना किया।

इसके बाद अगले ही ओवर में वे स्टंपिंग आउट हो गए। यहां ओवर की तीसरी बॉल पर डिफेंस करने की कोशिश में उनका पिछला पैर क्रीज के बाहर चला गया और विकेटकीपर हरवंश सिंह ने उन्हें स्टंप्स आउट किया। केली ने 111 बॉल पर 50 रन बनाए।

10:40 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

काजुमा काटो-स्टेफोर्ड रन आउट हुए

जापान ने 26वें ओवर में अपना तीसरा विकेट गंवाया। यहां काजुमा काटो-स्टेफोर्ड ने निखिल कुमार के ओवर की दूसरी बॉल को पॉइंट की तरफ खेला और रन के लिए भाग गए। नॉन स्ट्राइक पर खड़े ह्यूज केली ने उन्हें रन लेने से मना किया। काजुमा को विकेटकीपर हरवंश सिंह ने 8 रन के स्कोर पर रन आउट किया।

10:15 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

कार्तिकेय केपी ने जापानी कप्तान को बोल्ड किया

लेग स्पिनर कार्तिकेय केपी ने जापानी कप्तान कोजी हार्डग्रेव अबे को शून्य के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। 17वें ओवर की चौथी बॉल पर कोजी ने ड्राइव शॉट खेला। बॉल अंदर की तरफ आई और कोजी बोल्ड हो गए।

कार्तिकेय केपी ने 10 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। (क्रेडिट- ACC)

कार्तिकेय केपी ने 10 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। (क्रेडिट- ACC)

10:02 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

हार्दिक ने जापान का पहला विकेट लिया

स्पिनर हार्दिक राज ने 50 रन के स्कोर पर जापान का पहला विकेट लिया। उन्होंने केली और परमार के बीच अर्धशतकीय साझेदारी को तोडा। 14वें ओवर की चौथी बॉल पर हार्दिक ने निहार परमार को बोल्ड कर दिया। परमार ने 31 बॉल पर 14 रन बनाए।

हार्दिक ने निहार परमार को 14 रन पर आउट किया।

हार्दिक ने निहार परमार को 14 रन पर आउट किया।

09:51 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

पहले पावरप्ले के बाद जापान का स्कोर 39/0

जापानी ओपनर्स ने टीम को सधी शुरुआत दी। दोनों बैट्समैन ने पावरप्ले में 10 ओवर के बाद 39 रन बनाए। भारत की ओर से युद्धजीत गुहा ने 4 ओवर में 6 रन दिए और 2 मेडन डाले।

09:19 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

केली ने समर्थ को 3 चौके लगाए

ह्यूज केली और निहार परमार जापान के लिए ओपनिंग करने आए। 5वें ओवर में केली ने 3 चौके लगाए। उन्होंने समर्थ की पहली, दूसरी और पांचवीं बॉल पर बॉउंड्री लगाई। इस ओवर में कुल 13 रन आए।

08:50 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक

08:33 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

50वें ओवर में 13 रन आए, इंडिया ने 340 रन का टारगेट दिया

भारतीय पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक राज के छक्के की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए और जापान को 340 रन का टारगेट दिया। कप्तान मोहम्मद अमान ने 118 गेंदों का सामना कर 122 रन बनाए। जबकि हार्दिक राज 12 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे।

08:12 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारतीय टीम का स्कोर 300 पार

48वें ओवर में भारतीय टीम ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ओवर की पहली बॉल पर कप्तान ने चौका जमाकर स्कोर 30 पार पहुंचा।

08:05 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारतीय कप्तान अमान का शतक

भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान ने सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने 46वें ओवर की चौथी बॉल पर सिंगल लेकर शतक पूरा किया। इसी ओवर की पहली बॉल पर निखिल कुमार और आखिरी बॉल पर हरवंश सिंह आउट हुए।

07:41 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारत का चौथा विकेट गिरा, कार्तिकेय फिफ्टी बनाकर आउट

40वें ओवर में भारत ने चौथा विकेट गंवाया। यहां कार्तिकेय केपी 50 बॉल पर 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ह्यूज केली ने टिमोथी मूर के हाथों कैच कराया। केली ने आंद्रे सिद्धार्थ (35 रन) को भी आउट किया।

07:29 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारत का स्कोर 250 रन पार, कार्तिकेय की फिफ्टी

भारतीय टीम ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 38वें ओवर की तीसरी बॉल पर कप्तान अमान ने सिंगल लेकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। इसी ओवर में कार्तिकेय ने फिफ्टी भी पूरी की।

07:28 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

अमान और कार्तिकेय की सेंचुरी पार्टनरशिप

37वें ओवर में भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान और कार्तिकेय केपी ने सेंचुरी पार्टनरशिप कर ली है। ओवर की तीसरी बॉल पर कार्तिकेय ने चौका जमाकर पार्टनरशिप को 100 पार पहुंचाया। टीम ने 139 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया था।

भारतीय टीम ने 139 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया था। फिर मोहम्मद अमान और कार्तिकेय ने सेंचुरी पार्टनरशिप की।

भारतीय टीम ने 139 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया था। फिर मोहम्मद अमान और कार्तिकेय ने सेंचुरी पार्टनरशिप की।

06:58 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारत का स्कोर 200 पार हुआ

32वें ओवर में भारतीय टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। निहार परमान के ओवर की पहली बॉल पर कार्तिकेय ने चौका जमाते हुए टीम का स्कोर 200 पार कराया।

06:53 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

कप्तान मोहम्मद अमान की फिफ्टी

भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 30वें ओवर की दूसरी बॉल पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

06:48 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारत का स्कोर 150 रन पार

भारतीय टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 25वें ओवर की आखिरी बॉल पर कप्तान मोहम्मद अमान ने चौका जमाते हुए टीम का स्कोर 150 पार कराया।

06:31 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारत का तीसरा विकेट गिरा, सिद्धार्थ 35 रन बनाकर आउट

23वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां आंद्रे सिद्धार्थ 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ह्यूज केली ने कैच एंड बोल्ड किया।

आंद्रे सिद्धार्थ 35 रन बनाकर आउट हुए। (फोटो- ACC)

आंद्रे सिद्धार्थ 35 रन बनाकर आउट हुए। (फोटो- ACC)

06:07 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारतीय टीम का स्कोर 100 रन

भारतीय टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर सिद्धार्थ ने टीम के लिए 100वां रन बनाया।

05:54 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारत का दूसरा विकेट गिरा, आयुष म्हात्रे भी कैच आउट

11वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। आयुष म्हात्रे ​​​​​​​अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद ​​​​​​आउट हुए। उन्हें जापानी गेंदबाज कोजी हार्डग्रेव अबे ने आरव तिवारी के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा। म्हात्रे 29 गेंदों का सामना कर 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े।

05:52 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

आयुष म्हात्रे की फिफ्टी

भारतीय ओपनर आयुष म्हात्रे ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 11वें ओवर की पहली गेंद में एक रन लेकर अपना पचास पूरा किया। उन्होंने 27 बॉल में फिफ्टी पूरी की। आयुष की पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

05:48 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारत के नाम रहा पहला पावरप्ले; इंडिया 75/1

पहला पावरप्ले भारत के नाम रहा है। भारत ने पावरप्ले-1 में एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। जापान को एकमात्र सफलता वैभव सूर्यवंशी के विकेट के रूप में मिली है। सूर्यवंशी 23 गेंदों का सामना कर 23 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 26 गेंदों का सामना कर 49 रन और आंद्रे सिद्धार्थ 11 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

05:37 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारत का पहला विकेट गिरा, वैभव सूर्यवंशी आउट

8वें ओवर की पहली बॉल पर भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवा दिया है। वैभव सूर्यवंशी 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काज़ुमा काटो-स्टेफोर्ड ने टिमोथी मूर के हाथों कैच कराया।

05:27 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारत का स्कोर 50 पार, ओपनर्स नाबाद

भारतीय टीम ने 5वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कीफर यामामोटो लेके के ओवर की चौथी बॉल पर वैभव सूर्यवंशी ने छक्का जमाते हुए स्कोर 50 पार पहुंचा गया।

05:21 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

म्हात्रे ने चार बाउंड्री जमाए, एक ओवर में 20 रन लिए

भारतीय पारी के चौथे ओवर से 20 रन बनाए। ओपनर आयुष म्हात्रे ने ओवर में 4 बाउंड्री जमाई। इनमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

05:09 AM2 दिसम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

पहले बैटिंग करेगा इंडिया, जापान ने गेंदबाजी चुनी

जापान की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

टॉस का सिक्का उछालते भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान। (फोटो- ACC)

टॉस का सिक्का उछालते भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान। (फोटो- ACC)

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
अंडर-19 एशिया कप में भारत ने जापान को हराया: 211 रन से जीत दर्ज की, कप्तान अमान की सेंचुरी; हार्दिक-चेतन को 2-2 विकेट

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें  2 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार Chandigarh News Updates

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार Chandigarh News Updates

गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान आपस में भिड़े फैंस, 100 से ज्यादा लोगों की हुई मौत – India TV Hindi Today World News

गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान आपस में भिड़े फैंस, 100 से ज्यादा लोगों की हुई मौत – India TV Hindi Today World News