Ambala News: अनाज मंडी में गंदगी देख अधिकारियों पर भड़के चेयरमैन Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला सिटी की अनाजमंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते चेयरमैन। प्रवक्ता



अंबाला सिटी। गेहूं खरीद सीजन की प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सिटी मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सिंह ने बुधवार को अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गंदगी देख नाराजगी जताई और तुरंत सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। व्यवस्थाओं में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने मंडी के शेड, शौचालयों, पेयजल व्यवस्था और किसान भवन का भी निरीक्षण किया। चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसकी समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए ताकि मंडी में जाम की स्थिति न बने। उन्होंने गेट पास प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link