Sirsa News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Wed, 18 Feb 2026 11:35 PM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रानियां। खारिया-बनवाला रोड पर अज्ञात वाहन ने बुलेट को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, गांव बनवाला निवासी 28 वर्षीय खेताराम मंगलवार शाम को बुलेट पर सवार होकर खारिया से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रानियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गुरमिंदर सिंह का कहना है कि जल्द ही अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर ली जाएगी।

[ad_2]
Sirsa News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत