डिप्टी मैनेजर हत्याकांड: ‘वो सुबह निकलते थे, शाम को आते थे’, महक और अंशुल के संबंधों पर मकान मालिक ने खोला राज Latest Haryana News

[ad_1]


झज्जर जिले के बादली थाना इलाके में पाहसौर गांव के पास पत्नी महक की गला घोंटकर और कैंची घोंपकर हत्या करने वाला पति अंशुल धवन काफी शांत स्वभाव का बताया जा रहा है। गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित जिस फ्लैट में दंपती रहते थे, उस मकान के मालिक को सोमवार देर शाम तक हत्या के बारे में जानकारी नहीं थी।

अंशुल धवन द्वारा अपनी पत्नी महक की हत्या की बात सुनकर मकान मालिक आजाद सिंह दलाल को विश्वास नहीं हुआ कि अंशुल यह कदम उठा सकता है। अंशुल धवन व उसकी पत्नी महक दो दिन पहले हिसार गए थे और रविवार की रात तक वापस आने की बात कही थी।




Trending Videos

deputy manager murder landlord said that there was a very good relationship between them

पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


आजाद सिंह दलाल ने बताया कि न्यूज चैनल पर उन्होंने पत्नी की हत्या करने संबंधी समाचार देखा था लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि यह हत्या उनके ही फ्लैट में रहने वाली महक की हुई है।

 


deputy manager murder landlord said that there was a very good relationship between them

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


‘दोनों के बीच काफी अच्छा व्यवहार था’

अंशुल धवन अपनी पत्नी के साथ अक्तूबर 2025 में मकान के भूतल पर बने फ्लैट में रह रहा है। दोनों के बीच काफी अच्छा व्यवहार था और उनके बीच कहासुनी या कोई झगड़ा नहीं था। सुबह-शाम के समय दोनों से बातचीत भी हो जाती थी। 

 


deputy manager murder landlord said that there was a very good relationship between them

पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


‘एचडीएफसी बैंक में नौकरी करती थी महक’

अंशुल धवन गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित एक निजी कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट है जबकि महक सेक्टर-49 स्थित एचडीएफसी बैंक में नौकरी करती थी। मकान मालिक आजाद सिंह दलाल ने बताया कि अंशुल धवन व उसकी पत्नी रोजाना सुबह 8.30 बजे से 9 बजे के बीच नौकरी के निकलते थे

 


deputy manager murder landlord said that there was a very good relationship between them

महक कथूरिया की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


अक्तूबर 2025 से पत्नी महक के साथ रह रहा था

देर शाम तक ही वापस आते थे। सितंबर 2025 में शादी होने के बाद अंशुल धवन ने यहां फ्लैट देखा था और अपने माता-पिता के साथ फ्लैट में सामान रखने आया था। अक्तूबर 2025 से पत्नी महक के साथ रह रहा था। रविवार की देर शाम से सोमवार देर शाम तक वे अंशुल व महक के आने का इंतजार कर रहे थे। अंशुल धवन द्वारा पत्नी महक की हत्या करने के बारे में उनको जानकारी नहीं थी।


[ad_2]
डिप्टी मैनेजर हत्याकांड: ‘वो सुबह निकलते थे, शाम को आते थे’, महक और अंशुल के संबंधों पर मकान मालिक ने खोला राज