Jind News: 1500 मीटर दौड़ में खुशी ने मारी बाजी haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में 19वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय बड़ोता के प्राचार्य अनिल कुमार ने शिरकत की।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 800 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, चार गुना 200 मीटर रिले दौड़, ऊंची कूद, जेवलिन थ्रो, पुरुष स्टाफ रेस, महिला स्टाफ रेस, चतुर्थ कर्मचारी रेस, रस्साकशी, नींबू दौड़, बोरी दौड़, थ्री-लेग रेस, म्यूजिकल चेयर व फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिता हुई।

महाविद्यालय की प्रेस प्रवक्ता डाॅ. सुमिता आसरी ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष की खुशी ने 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान दिया। द्वितीय बीए द्वितीय वर्ष से स्वाति और तृतीय बीएससी अंतिम वर्ष से मुस्कान रही।

800 मीटर दौड़ में प्रथम बीए तृतीय वर्ष की खुशी, द्वितीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की स्वाति व तृतीय बीकाम द्वितीय वर्ष से आंचल रही। 200 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, द्वितीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की खुशी व तृतीय स्थान र बीए द्वितीय वर्ष की पायल रहीं।

चार गुना 200 मीटर रिले दौड़ में प्रथम संजू और टीम, द्वितीय कोमल और टीम और तृतीय स्थान काजल और टीम ने हासिल किया।

100 मीटर दौड़ में प्रथम बीए प्रथम वर्ष की ज्योति, द्वितीय बीए द्वितीय वर्ष से पायल व तृतीय बीए तृतीय वर्ष से खुशी ने प्राप्त किया। थ्री-लेग प्रतियोगिता में प्रथम बीए द्वितीय वर्ष की स्वाति, द्वितीय बीए तृतीय वर्ष की शिक्षा व तृतीय बीए प्रथम वर्ष से नेहा रहीं।

ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष से अंतिम, द्वितीय स्थान बीए तृतीय वर्ष से खुशी व तृतीय स्थान बीकाम अंतिम वर्ष से आंचल रही।

जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की स्वाति, द्वितीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष से काफी व तृतीय बीएससी तृतीय वर्ष से कोमल रही। बोरी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रवीना, द्वितीय स्थान पर नीतू व तृतीय स्थान पर काजल रहीं।

चम्मच रेस में प्रथम स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष से कोमल, बीए तृतीय वर्ष से शीतल द्वितीय व बीएससी प्रथम वर्ष से हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे।

स्टाफ रेस पुरुष वर्ग में साहिल प्रथम, राकेश द्वितीय व सुरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। स्टाफ रेस महिला वर्ग में अनीता प्रथम, सुमन खटक द्वितीय और रितु तृतीय स्थान पर रही। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वर्ग में कप्तान प्रथम, संजय द्वितीय व सोमदत्त तृतीय स्थान पर रहे। खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक राजेश बूरा रहे।

प्रतियोगिता में खिलाडि़यों में खासा उत्साह दिखा। मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे अवसर ही छात्राओं को प्रोत्साहन देते हैं। प्राचार्य जयनारायण ने कहा कि खेलकूद स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर उपप्राचार्य नरेंद्र ढुल, जितेंद्र कुमार व संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

[ad_2]