[ad_1]
Last Updated:
MDU रोहतक में वाइस चांसलर प्रोफेसर राजबीर सिंह और रजिस्ट्रार कृष्णकांत के बीच टकराव बढ़ा, सस्पेंशन के ऑर्डर जारी हुए, EC बैठक पर विवाद और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया. फिलहाल, पूरा मामला सुर्खियां बटोर रहा है. कुछ शिक्षकों का कहना है कि यह मीटिंग नहीं हुई तो प्रमोशन रुक जाएगी.
वाइस चांसलर प्रोफेसर राजबीर सिंह ने रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत और कंप्यूटर साइंस सीनियर प्रोफेसर को सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी किए है.
रोहतक. हरियाणा के रोहतक की महाऋषि दयानंद यनिवर्सटी (MDU) के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार के बीच टकराव देखने को मिल रहा है. अब दोनों के बीच की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. MDU के वाइस चांसलर प्रोफेसर राजबीर सिंह ने रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत और कंप्यूटर साइंस सीनियर प्रोफेसर को सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी किए है.
दरअसल, 17 फरवरी को हायर एजुकेशन ने वीसी को लेटर जारी कर कहा कि 18 फरवरी को होने वाली कार्यकारी परिषद (EC) की बैठक गैरकानूनी है और इसे अगले आदेश तक न किया जाए. यह बैठक वीसी राजबीर सिंह की अध्यक्षता में होनी थी और हायर एजुकेशन के लेटर के बाद रजिस्ट्रार कृष्णकांत ने लेटर जारी कर कहा कि बैठक में कोई अधिकारी शामिल नहीं होगा.
इसके बाद वीसी की तरफ से रजिस्ट्रार कृष्णकांत और कंप्यूटर साइंस विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. नसीब सिंह गिल को सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी किए गए.
ईसी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध
उधर, एमडीयू परिसर में बुधवार कर्मचारी भड़क गए और नारेबाजी की. इस दौरान शिक्षक, गैरशिक्षक कर्मचारियों ने कार्यकारी परिषद (ईसी) के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया. एमडीयू का शिक्षक और गैरशिक्षक संघ बैठक को लेकर दो फाड़ नजर आए. कुछ मीटिंग के पक्ष तो कुछ विपक्ष में थे. उधर, हंगामे के बीच ईसी की बैठक शुरू हुई और कुलपति इसकी अध्यक्षा कर रहे हैं. कुछ शिक्षकों का कहना है कि यह मीटिंग नहीं हुई तो प्रमोशन रुक जाएगी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


