Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
कोर्ट के एक फैसले के बाद Ola Electric के शेयर खरीदने की लूट, मालिक की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला Business News & Hub

कोर्ट के एक फैसले के बाद Ola Electric के शेयर खरीदने की लूट, मालिक की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • February 18, 2026
  • Business

Ola Electric Share: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Ola Electric Mobility Ltd.Share) के शेयर खूब चमक रहे हैं. आज कारोबार के सेशन ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने अब तक लगभग 5 परसेंट की बढ़त हासिल कर ली है.

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली इस कंपनी के शेयर की कीमत आज 4.9 परसेंट तक बढ़कर 29.35 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गई है, जो इस साल 3 फरवरी के बाद एक दिन में हासिल की गई अब तक की सबसे तेज बढ़त है. कंपनी के शेयरों में आए इस उछाल की एक वजह है. दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट पर रोक लगा दी. इसके चलते शेयर बाजार में आज ओला इलेक्ट्रिक के शेयर खरीदने की होड़ सी मच गई है.

रिकवरी मोड में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज शेयरों में आई इस तेजी के साथ ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में बीते चार दिन से चली आ रही गिरावट का सिलसिला टूट गया है. अभी यह एवरेज 30-दिन के ट्रेडिंग वॉल्यूम के 2.8 गुना पर ट्रेड कर रहा है. बीते 17 फरवरी को ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने 27.36 रुपये के अपने ऑल-टाइम लो लेवल को टच किया था.

इससे पता चलता है कि यह अभी रिकवरी के मोड में है. 12800.23 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली यह कंपनी 76 रुपये के अपने इश्यू प्राइस से लगभग 60 परसेंट नीचे ट्रेड कर रहा है. अगस्त 2024 में शेयरों ने 157.40 रुपये का अपना ऑल-टाइम हाई लेवल बनाया था. इस लिहाज से इसमें अभी लगभग 80 परसेंट की गिरावट है. जनवरी से अब तक ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 20 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई है.  

गिरफ्तारी का क्या है मामला? 

ओला इलेक्ट्रिक ने जानकारी दी है कि कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने साउथ गोवा के डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन के द्वारा कंपनी के मालिक भाविश अग्रवाल के खिलाफ जारी वारंट पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने यह भी पाया कि कमीशन ने वारंट जारी करते समय कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया था.

मामला प्रितेश चंद्र घड़ी की दर्ज कराई एक शिकायत पर आधारित आई, जिसमें उन्होंने मरम्मत के बाद भी ओला एस 1 के सेकेंड जेनरेशन के स्कूटर में दिक्कतें बनी रहने की बात कही गई थी. इस पर शिकायतकर्ता ने 1.47 लाख रुपये वापस किए जाने के साथ मानसिक उत्पीड़न के लिए अतिरिक्त 50000 रुपये की भी मांग की थी. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

बढ़ रही दो दोस्तों के बीच दूरी… ट्रंप के दबाव से रूस से भारत का आयात 40 परसेंट तक गिरा 


Source: https://www.abplive.com/business/ola-electric-shares-rise-after-bombay-high-court-stays-arrest-warrant-against-ceo-bhavish-aggarwal-3090872

ये है एंड्रॉयड का सबसे तगड़ा सिक्योरिटी फीचर, जानें कहां होता है हाइड और कैसे करें इनेबल Today Tech News
Previous Post ये है एंड्रॉयड का सबसे तगड़ा सिक्योरिटी फीचर, जानें कहां होता है हाइड और कैसे करें इनेबल Today Tech News
Next Post Zelenskyy says Trump exerting undue pressure on him Today World News
Zelenskyy says Trump exerting undue pressure on him Today World News

Related Posts

India eases curbs on Chinese equipment imports for power, coal as projects delayed: sources Business News & Hub

India eases curbs on Chinese equipment imports for power, coal as projects delayed: sources Business News & Hub

  • February 18, 2026
इंपैक्ट फीचर:  स्पेशियलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड इन्वेस्टर्स को म्यूचुअल फंड्स की तुलना में अधिक फ्लक्सिबिलिटी और कस्टमाइजेशन देते हैं- विपुल खंडेलवाल Business News & Hub

इंपैक्ट फीचर: स्पेशियलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड इन्वेस्टर्स को म्यूचुअल फंड्स की तुलना में अधिक फ्लक्सिबिलिटी और कस्टमाइजेशन देते हैं- विपुल खंडेलवाल Business News & Hub

  • February 18, 2026
Not UN’s role to regulate AI, says Guterres as world body plans annual global dialogue Business News & Hub

Not UN’s role to regulate AI, says Guterres as world body plans annual global dialogue Business News & Hub

  • February 18, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com