[ad_1]
दुल्हन पर दूल्हे ने गडि्डयां खोल-खोलकर नोट उड़ाए।
तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र में एक NRI की शादी पूरे पंजाब में चर्चा का विषय बन गई। शादी समारोह के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश कर रहा है। इस दौरान रिश्तेदार खड़े होकर इस सीन को देख रहे हैं।
.
जबकि, कुछ लोग इस सीन को एन्जॉय कर डांस कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दूल्हा बोरी में भरकर नोट लाया था, जिसने गडि्डयां खोल-खोलकर नोट लुटाए। इस दौरान उसने 8 से 9 करोड़ रुपए उड़ा दिए।
हालांकि, शादी में डीजे बजाने पहुंचे युवक ने इन दावों को गलत बताया। उसने कहा कि नोटों में 10-10 के नोट ज्यादा थे, इसलिए रुपयों की संख्या ज्यादा लग रही है। हमारी इतनी कमाई नहीं हुई। दूल्हे ने डॉलर समेत करीब 3 लाख रुपये उड़ाए। सोशल मीडिया पर यूजर्स शादी की इस घटना को अनोखा अंदाज और कुछ इसे फिजूलखर्ची बता रहे हैं।
रुपयों की बारिश के PHOTOS…
दुल्हन पर दूल्हे ने नोटों की बारिश की।

दूल्हे के अलावा रिश्तेदारों ने भी दोनों पर पैसे उड़ाए।

नोटों की बारिश के दौरान डीजे वाले लोग मुटि्ठयां भर-भरकर नोट उठाते दिखे।

इस दौरान जमीन पर नोटों का ढेर लगा हुआ दिखाई दिया।
सामने आए वीडियो में क्या दिख रहा…
शादी समारोह से बाहर आए वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन बीच में खड़ी है। उसके पास ही दूल्हा खड़ा है और उसके पास एक बोरी है। उसमें से वह नोटों की गड्डी निकालता है। उसे खोलता है और दुल्हन के ऊपर उछाल देता है।
पास ही घेरा लगाकर रिश्तेदार और परिजन खड़े हुए हैं। डीजे बज रहा है, जिसकी धुन पर कुछ लोग नाच भी रहे हैं। पास खड़े ज्यादातर लोग नोटों की इस बारिश को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद करने में लगे हुए हैं। जमीन पर नोटों का ढेर लगा है और कुछ लोग उन नोटों को बटोरकर ले जा रहे हैं।
लोग बोले- यह फिजूलखर्ची
14 फरवरी को हुई इस शादी का जब वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने इसे मिलाजुला रिएक्शन दिया। कई लोगों ने इसे शाही अंदाज बताया, तो कुछ ने इसे फिजूलखर्ची करार दिया। सोशल मीडिया पर यहां तक चर्चा हो गई कि शादी में करोड़ों रुपये उड़ा दिए गए।
जानकारी के मुताबिक, तरनतारन के गांव मानोचाल में यह शादी हुई। शादी के लिए लड़के का परिवार ऑस्ट्रेलिया से आया था। दूल्हे के दोस्त भी ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आए थे, जिन्होंने दूल्हा और दुल्हन पर डॉलर उड़ाए।
डीजे ने करोड़ों के दावे नकारे, यह जानकारी दी…
- मैंने शादी में डीजे बजाया: शादी में डीजे बनकर पहुंचे युवक ने पूरी बात बताई। उसने बताया- मेरा नाम निशान सिंह है। मैं गांव चाम कजला, जिला तरनतारन का रहने वाला हूं। मेरा अपना डीजे सेटअप है और मेरा बैनर माझा ब्लॉक डीजे तरनतारन के नाम से चलता है।
- 8-9 करोड़ रुपए की जानकारी गलत: उसने कहा- मैं 14 फरवरी की वायरल हो रही उन वीडियो के बारे में कहना चाहता हूं, जिनमें शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी पर नोट उड़ाते हुए दिखाया जा रहा है। बहुत से लोग इन वीडियो को अपने-अपने सोशल मीडिया पेजों पर डाल रहे हैं और कोई 8 करोड़ तो कोई 9 करोड़ रुपये उड़ाने की बात लिख रहा है। यह बिल्कुल गलत है। लोग सिर्फ व्यूज लेने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर ऐसी बातें लिख रहे हैं।
- कुल मिलाकर 3 लाख रुपए थे: डीजे ने कहा- मैं साफ करना चाहता हूं कि यह प्रोग्राम मैंने लगाया था, क्योंकि वह परिवार और दूल्हा मेरे दोस्त थे। यह पूरा फंक्शन उन्हीं के घर का था और डीजे की जिम्मेदारी मेरे पास थी। जो पैसे उड़ाए गए थे, वे करोड़ों में नहीं थे। कुल मिलाकर लगभग 3 लाख रुपये ही थे। ज्यादातर 10-10 रुपये के नोट थे।

[ad_2]
पंजाबी NRI दूल्हे की शादी में नोटों की बारिश: दावा- दूल्हा-दुल्हन पर ₹8 करोड़ उड़ाए गए; DJ वाला बोला- डॉलर समेत ₹3 लाख उठाए – Amritsar News


