सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट: 83,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 50 अंक लुढ़का; IT और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली Business News & Hub

मुंबई24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 18 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 83,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 25,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

IT, एनर्जी और रियल्टी शेयर्स में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS के शेयर में करीब 2% की गिरावट है। वहीं मेटल और FMCG शेयर्स में बढ़त है।

जापान के निक्केई में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.21% चढ़कर 57,253 पर कारोबार कर रहा है।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज बंद हैं।

अमेरिकी बाजार में 17 फरवरी को मिला-जुला कारोबार

  • डाउ जोन्स 32 अंक (00.7%) की बढ़कर 49,533 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.14% बढ़कर 22,578 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 3 अंक (01.0%) बढ़कर 6,843 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने 999 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 17 फरवरी को 999 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 375 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,350 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 11,630 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 17 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 83,450 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में करीब 42 अंक की तेजी रही, ये 25,725 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/share-market-sensex-nifty-banking-fmcg-gain-it-fall-137235553.html