हरियाणा में पुलिस भर्ती का PMT एवं PST जल्द होगा: स्पोर्टस कोटा का भी होगा एक साथ, HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने किया पोस्ट – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के PMT (Physical Measurement Test) एवं PST (Physical Screening Test) हेतु आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोग द्वारा जल्द ही PMT एवं PST का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।

.

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि विज्ञापन संख्या 13/2024 के अंतर्गत स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों ने अनुरोध किया था कि स्पोर्टस कोटा के अभ्यर्थियों का भी PMT एवं PST एक साथ आयोजित किया जाए जिसपर आयोग ने संज्ञान लिया है और यह अवगत कराया जाता है कि स्पोर्ट कोटा के अभ्यर्थियों का भी PMT एवं PST एक साथ आयोजित किया जाएगा।

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट।

खेल मंत्री और ओलिंपिक संघ अध्यक्ष को किया टैग

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपनी पोस्ट में खेल मंत्री गौरव गौरव गौतम व हरियाणा ओलिंपिक संघ अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बैनीवाल को भी टैग किया है। युवाओं से आह्वान किया है कि वे सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि अपनी तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं और समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य चेक करते रहें। 3 लाख युवाओं ने किया अप्लाई

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में करीब 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंप्लीट सबमिट किया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास आज रात यानी 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का समय था। हरियाणा सरकार ने हाल ही में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 5 हजार 500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5 हजार 61 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी। नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है।

[ad_2]
हरियाणा में पुलिस भर्ती का PMT एवं PST जल्द होगा: स्पोर्टस कोटा का भी होगा एक साथ, HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने किया पोस्ट – Panchkula News