दुनियाभर में यूट्यूब की सर्विस ठप, लाखों यूजर परेशान: एप खोलने पर ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ का मैसेज दिख रहा, रिकमेंडेशन सिस्टम में खराबी आई Business News & Hub

  • Hindi News
  • Tech auto
  • YouTube Down Global Outage | Something Went Wrong App Error Affects Millions

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया का सबसे पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब की सर्विस अचानक ठप हो गई है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में लाखों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत इसके मोबाइल एप में है जहां यूजर्स को समथिंग वेंट रॉन्ग मैसेज दिख रहा है।

हालांकि जब इसे दो-तीन बार रिफ्रेश कर रहे हैं तो वीडियोज दिखने लगे हैं। लेकिन पूरी तरह से ये काम नहीं कर रहा है। वहीं इसकी वेबसाइट एक्सेस हो रही है। समस्या भारतीय समयानुसार मंगलवार रात करीब 8:13 बजे शुरू हुई। धीरे-धीरे यह समस्या पूरी दुनिया में फैल गई।

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक अमेरिका में करीब 2.83 लाख लोगों ने यूट्यूब न चलने की शिकायत की। भारत में आज सुबह 7 बजे के करीब डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों का आंकड़ा 18 हजार को पार कर गया। यहां 71% यूजर्स एप इस्तेमाल में दिक्कत हुई।

यूट्यूब टीम ने कहा- रिकमेंडेशन सिस्टम में खराबी आई

यूट्यूब की टीम ने इस आउटेज को लेकर आज सुबह 07:26 मिनट पर एक X पोस्ट में कहा- अगर आपको अभी यूट्यूब चलाने में दिक्कत आ रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। हमारी टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और जो भी अपडेट होगा, हम यहां जानकारी देंगे।

इसके बाद एक और अपडेट में यूट्यूब ने कहा कि हमारे रिकमेंडेशन सिस्टम में एक खराबी की वजह से यूट्यूब के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे होमपेज, यूट्यूब एप, यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब किड्स पर वीडियो नहीं दिख रहे थे। होमपेज अब ठीक हो गया है, लेकिन हम अभी भी इसे पूरी तरह ठीक करने पर काम कर रहे हैं। जल्द ही और जानकारी दी जाएगी!

नॉलेज बॉक्स: क्या होता है आउटेज?

आउटेज एक ऐसी स्थिति होती है जब कोई सर्विस जैसे इंटरनेट, एप, वेबसाइट अचानक काम करना बंद कर देती है या उपलब्ध नहीं रहती। यह कुछ समय के लिए हो सकता है।

जैसे कुछ मिनट से लेकर घंटों तक। इसका कारण सर्वर फेल होना, नेटवर्क समस्या, रखरखाव, मौसम की मार, हार्डवेयर खराबी या ज्यादा लोड पड़ना हो सकता हैं।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/g/tech-auto/news/youtube-down-app-error-millions-users-affected-global-outage-137235108.html