[ad_1]
लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर की धमकी के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने भी एक ऑडियो जारी कर जवाब दिया है। भट्टी ने कहा कि उसके पास एक वीडियो पहुंची है, जिसमें एक व्यक्ति हथियारों के साथ बैठकर कह रहा है कि वह शहजाद भट्टी को मार देगा।
.
इस पर भट्टी ने जवाब देते हुए कहा कि जितने हथियार सामने रखकर वीडियो बनाई जा रही है, उतने हथियार तो उसके पास बेकार पड़े हैं। उसने यह भी कहा कि जैसा तुम्हारा मालिक लॉरेंस है, वैसे ही तुम भी हो। कुत्तों के बारे में बोलने का मन नहीं करता है, इन्हें याद दिलाने के लिए बोलना पड़ता है कि ये कोई गैंगस्टर नहीं हैं।
भट्टी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर वीडियो बनानी है, तो चेहरा दिखाकर और अपनी लोकेशन बताकर बनाओ, ताकि पता चले कि तुम सच में गैंगस्टर हो या नहीं। उसने कहा कि लॉरेंस उसे अच्छी तरह जानता है और आज तक उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाया, क्योंकि वह भट्टी को समझता है।
गौरतलब है कि लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने भट्टी को धमकी दी थी। उसने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें हथियार दिखाए। बॉक्सर ने कहा था कि जिस दिन चाहेंगे तेरा सिर कलम कर देंगे। हमारे पास इतने हथियार हैं, इतनी गोली मारेंगे कि गोलियां गिन कर तेरा खानदान करोड़पति हो जाएगा। लॉरेंस बाप था और बाप रहेगा।
पाकिस्तानी डॉन भट्टी की बड़ी बातें…
- दो-दो पिस्तौल रखकर वीडियो बना रहे: भट्टी ने तंज कसते हुए कहा- आजकल लोग दो-दो पिस्तौल रखकर वीडियो बना रहे हैं, जबकि पहले लॉरेंस मुझसे 10-10 पिस्तौल मांगता था। अब उनकी औकात सिर्फ दो पिस्तौल तक रह गई है। लोग बेवजह डरते हैं, क्योंकि ये लोग असली गैंगस्टर नहीं, बल्कि फिरौती मांगने वाले हैं और असली गैंगस्टरों का नाम खराब कर रहे हैं।
- असली गैंगस्टर अपने लोगों का पूरा ख्याल रखता: भट्टी ने कहा- असली गैंगस्टर अपने लोगों का पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन तुम लोग अपने साथियों से काम करवाकर जब वे जेल चले जाते हैं, तो उनका हाल तक नहीं पूछते। मेरा एक भी आदमी ऐसा नहीं है, जो कहे कि भट्टी पीछे हट गया। अब तक मेरे 3 आदमी गिरफ्तार हुए हैं और आज भी उनके परिवारों को पूरा पैसा मिल रहा है, उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
- हिम्मत है, तो मारकर दिखाए: भट्टी ने कहा- अगर गैंगस्टर बनने का शौक है, तो चेहरा दिखाकर और लोकेशन बताकर सामने आओ। तब पता चलेगा। मैं हर मुल्क में खुलेआम घूमता हूं, फ्लाइट में सफर करता हूं। अगर किसी में हिम्मत है, तो मारकर दिखाए।
- मैंने तुम्हारी औकात से ज्यादा दिया था: भट्टी ने कहा- अब तुम लोग एक-दो पिस्तौल से काम चला रहे हो, यही तुम्हारी औकात है। मैंने तुम्हें तुम्हारी औकात से ज्यादा दिया था, लेकिन अब तुम औकात से बाहर हो गए हो। पहले अपने दुबई वाले साथी का बदला ले लो, जिसे बकरे की तरह काट दिया गया था और जिसे तुमने मेरी रेकी करने के लिए दुबई भेजा था।
- ये लोग कोई गैंगस्टर नहीं हैं: भट्टी बोला- मेरा बार-बार इन कुत्तों के बारे में बोलने का मन नहीं करता, लेकिन इन्हें याद दिलाने के लिए बोलना पड़ता है कि ये कोई गैंगस्टर नहीं हैं। जो लोग इनके साथ खड़े हैं, उन्हें भी इन्हें छोड़ देना चाहिए, क्योंकि जिस दिन तुम फसोगे, ये तुम्हारे पीछे नहीं आएंगे।
- जो करना है कर लो, तुम्हारी पूरी जिंदगी पड़ी: भट्टी ने दावा किया कि ये लोग दो-तीन-चार पिस्तौल के लिए उससे मिन्नतें किया करते थे। ये न वीडियो में सामने आते हैं और न कहीं जाते हैं, बस बिलों में छिपे रहते हैं। खुद बाहर नहीं निकलते। भट्टी ने कहा- मैं हर जगह घूमता हूं, फ्लाइट में भी सफर करता हूं। जो करना है कर लो, तुम्हारे पास पूरी जिंदगी पड़ी है। अगर कोई खुद को गैंगस्टर कहता है और जेल में बैठा है, तो ऐसे डॉन और गैंगस्टर पर लानत है। बाहर आओ, पैसा लगाओ और दिखाओ कि गैंगस्टर किसे कहते हैं।

******************
ये खबर भी पढ़ें:
लॉरेंस गैंग की पाकिस्तानी डॉन को धमकी: हथियार दिखाए, कहा- जिस दिन चाहेंगे तेरा सर कलम कर देंगे, भट्टी ने चैलेंज किया था

लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को धमकी दी। उसने एक वीडियो जारी किया, जिसमें हथियार दिखाए। बॉक्सर ने कहा कि जिस दिन चाहेंगे तेरा सर कलम कर देंगे। हमारे पास इतने हथियार हैं, इतनी गोली मारेंगे कि गोलियां गिन कर तेरा खानदान करोड़पति हो जाएगा। लॉरेंस बाप था और बाप रहेगा। (पढ़े पूरी खबर)
[ad_2]
PAK डॉन भट्टी का लॉरेंस गैंग पर पलटवार: बोला- जितने हथियार दिखाए, उतने मेरे पास बेकार पड़े; गैंगस्टर बनने का शौक तो चेहरा दिखाओ, लोकेशन बताओ – Amritsar News


