{“_id”:”69945ebe063448f758088a8f”,”slug”:”asi-and-constable-suspended-in-case-of-firing-at-sector-32-sewak-pharmacy-chandigarh-2026-02-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चंडीगढ़ में ASI और कांस्टेबल पर गिरी गाज: दोनों सस्पेंड, सेक्टर-32 सेवक फार्मेसी पर फायरिंग मामले में कार्रवाई”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:59 PM IST
चंडीगढ़ पुलिस विभाग के अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई है। एएसआई और कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है।
Suspended – फोटो : Adobe Stock
विस्तार
चंडीगढ़ पुलिस विभाग के अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई है। एएसआई और कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी (मेडिकल शॉप) पर हुई फायरिंग मामले में हुई है।
Trending Videos
बता दें कि इसी साल 16 जनवरी की रात सेक्टर-32 ई में छोटे चौक के पास स्थित सेवक फार्मेसी पर बदमाशों ने दो से तीन राउंड फायर किए थे। गोलियां सीधे काउंटर पर लगी थीं। काउंटर पर बैठे ऑनर के बेटे ने समय रहते भागकर जान बचाई थी। एक गोली चैंबर में फंस गई थी।
मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही राहुल बिष्ट उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार कर चुकी है, जो वारदात स्थल के पास लैब संचालित करता था। आरोपी से पिस्टल भी बरामद की गई थी। शुरू में राहुल खुद को पुलिस की मदद करने वाला बताकर लगातार कॉल करता रहा, लेकिन सख्त पूछताछ में वही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
[ad_2]
चंडीगढ़ में ASI और कांस्टेबल पर गिरी गाज: दोनों सस्पेंड, सेक्टर-32 सेवक फार्मेसी पर फायरिंग मामले में कार्रवाई