हरियाणावीं सिंगर और सॉन्ग राइटर हर्ष बुबका गिरफ्तार, गैंगस्टर को करता था कोऑर्डिनेट, 3 साथी भी दबोचे Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

हरियाणा के यमुनानगर पुलिस ने हर्ष बुबका और शाहबीर समेत चार बदमाशों को मोहाली से गिरफ्तार किया, जो लॉरेंस गैंग और नोनी राणा सिंडिकेट के लिए अपराधों को अंजाम दे रहे थे. पंजाब के मोगा में प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग करने वाला फरार आरोपी शहबीर भी पुलिस के हाथ चढ़ा है.

Zoom

यमुनानगर. हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में गैंगस्टर एक्टिविटीज को कोऑर्डिनेटर करने वाला हिंदी एवं हरियाणवी सॉन्ग राइटर हर्ष बुबका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा, पंजाब के मोगा में प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग करने वाला फरार आरोपी शहबीर भी पुलिस के हाथ चढ़ा है. यमुनानगर पुलिस ने हर्ष के ठिकाने से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, हिंदी से लेकर हरियाणवी गानों में अपना नाम कमा चुके हर्ष बुबका को सिंगर और सॉन्ग राइटर के नाम से जानते हैं. हालांकि, हर्ष लॉरेंस गैंग के साथी काला राणा के भाई नोनी राणा सिंडिकेट के लिए बड़ा काम कर रहा था. हर्ष नोनी राणा के इशारे पर नए लड़कों को पैसे की मदद करता था और उन्हें हथियार तक सप्लाई करता था.

7 फरवरी की रात को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल और मॉल पर फायरिंग हुई थी और आठ फरवरी की सुबह को एनकाउंटर के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए थे जबकि तीसरे की बाइक से गिरकर टांग टूट गई थी. इन बदमाशों से जब पूछताछ की तो तब जाकर हर्ष का नाम सामने आया. क्योंकि हर्ष एक बड़े सिंडिकेट को चुपचाप चला रहा था. पुलिस ने हर्ष के ठिकाने मोहाली में रेड की तो वहां पुलिस के हाथ एक नहीं बल्कि चार-चार बदमाश हाथ लगे.

चारों ही बदमाश हरियाणा और पंजाब पुलिस के वांटेड

लाल जैकेट में बदमाश का नाम शाहबीर है यह वह व्यक्ति है, जिनकी हाल ही में पंजाब के मोगा में प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग करने की एक वीडियो वायरल हुई थी. हालांकि इस टाइम पंजाब पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन शाहबीर वहां से फरार हो गया था, जो अब यमुनानगर पुलिस के हाथ लग गया. इन दोनों के साथ दो और बदमाश भी पुलिस के हाथ लगे, जिसमें एक करनाल पुलिस का वांटेड था तो दूसरा कैथल पुलिस का. यह लोग मोहाली में बैठकर एक नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.एएसपी यमुनानगर अमरेंद्र सिंह  ने बताया कि हर्ष बुबका अपराध की दुनिया में नौजवानों के साथ खेल रहा है. उन्होंने बताया कि चारों आरोपियो को कोर्ट में पेश कर इनका पुलिस रिमांड लेगी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]