बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर कहां छुपे थे, 3 आरोपियों के दोस्त को भी क्यों गिरफ्तार किया गया? Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Rohit Shetty House Firing Case: मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के आरोपी झज्जर से गिरफ्तार. लॉरेंस गैंग के तीन शूटर सहित चार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार. माछरौली थाना क्षेत्र के गांव अमादलपुर स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट में छुपे थे. हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स बहादुरगढ़ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता.

ख़बरें फटाफट

Zoom

झज्जर. बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग केस में हरियाणा के झज्जर से लॉरेंस गैंग के तीन शूटर सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. सोमवार को मुंबई और हरियाणा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में यह गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने चारों आरोपियों को झज्जर जिले के अमादलपुर गांव में स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट से गिरफ्तार किया. ये सभी लोग वारदात को अंजाम देने के बाद यहां छुपे हुए थे.

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स बहादुरगढ़ ने मुंबई पुलिस के साथ इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है. आरोपियों से एक पिस्तौल व बाइक बरामद की गई है. चारों आरोपी मुंबई एक्सटॉर्शन सेल के हवाले कर दिए गए हैं.

दरअसल, गत 31 जनवरी की रात को मुंबई के जुहू स्थित रोहित शेट्टी के मकान पर रंगदारी के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी. मामले में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था. मुंबई पुलिस इस मामले में शूटरों की तलाश में भागदौड़ कर रही थी. इसी बीच पुलिस को भनक लगी कि शूटर झज्जर जिले में कहीं छिपे हुए हैं. इसके बाद इंस्पेक्टर राकेश कुमार की अगुवाई वाली एसटीएफ बहादुरगढ़ ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की.

सूचनाओं के आधार पर संयुक्त टीम ने माछरौली थाना क्षेत्र के गांव अमादलपुर स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर रेड की. जहां से तीनों शूटर अपने एक साथी संग काबू कर लिए गए.  0आरोपियों की पहचान रितिक, दीपक, सन्नी व सोनू के रूप में हुई है. रितिक, सन्नी और सोनू यूपी आगरा के बहाबीजोली गांव के रहने वाले हैं और दोस्त हैं. जबकि दीपक यूपी के सादरपुर गांव का रहने वाला है. इनके खिलाफ मुंबई में बीएनएस 109, 37(1), 37(2), एमपीए 3, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुंबई में केस दर्ज हैं.

आरोपियों के खिलाफ अभी और केस नहीं

प्रारंभिक तौर पर इसके अलावा इन पर कोई अन्य केस नहीं मिला है. फिलहाल मामले में सामने आया है कि रितिक यहां अमादलपुर स्थित साइट पर काम कर रहा था. उसने ही यहां तीनों शूटरों को छिपा रखा था. आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासों की संभावना है. एसटीएफ प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि चारों आरोपी मुंबई पुलिस को सौंप दिए हैं. मामले में जांच जारी है. जांच के जो सामने आता है, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]