अपकमिंग आईफोन से गायब होने वाला है यह फीचर, अब मिलेगा केवल eSIM सपोर्ट, ऐप्पल ने कर ली तैयारी Today Tech News

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

नए आईफोन से जल्द ही फिजिकल सिम स्लॉट गायब होने वाला है. ऐप्पल अमेरिका समेत कई दूसरे देशों में बिना सिम स्लॉट वाले आईफोन बेच रही है और अब यूरोप में भी ऐसा होने वाला है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यूरोप में आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स बिना फिजिकल सिम सपोर्ट के लॉन्च होंगे. इनमें डबल eSIM सपोर्ट दिया जा सकता है. बता दें कि ऐप्पल आईफोन 14 के समय से अमेरिका में केवल eSIM सपोर्ट वाले आईफोन लॉन्च कर रही है. अब मेक्सिको और जापान में भी आईफोन में फिजिकल सिम स्लॉट मिलना बंद हो गया है. 

लंबे समय से चल रही है ऐप्पल की तैयारी

ऐप्पल लंबे समय से यूरोप में केवल eSIM वाले आईफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ऐसे कयास लगाए गए थे कि आईफोन 17 मॉडल के साथ इसकी शुरुआत हो सकती है, लेकिन ऐप्पल ने केवल आईफोन एयर को ग्लोबल लेवल पर eSIM सपोर्ट के साथ लॉन्च किया था. यह शुरुआत भी ऐप्पल के लिए परफेक्ट नहीं रही. दरअस, चीन में eSIM आसानी से अवेलेबल नहीं है, जिसके चलते वहां इसकी लॉन्चिंग में देरी हुई और बिक्री पर भी असर पड़ा. 

यूजर्स को उठानी पड़ सकती है दिक्कत

ऐप्पल यूरोप में भले ही फिजिकल सिम सपोर्ट हटाने की तैयारी कर रही है, लेकिन यूजर्स को इससे परेशानी हो सकती है. दरअसल, यूरोप की कई कंपनियां eSIM के लिए एक्स्ट्रा पैसे लेती हैं, वहीं कुछ ऐसी भी हैं, जो eSIM पर प्रीपेड प्लान नहीं देती. इससे ट्रैवलर और दूसरे कई लोगों को परेशानी हो सकती है. 

सिम स्लॉट हटाने का क्या फायदा होगा?

फिजिकल सिम स्लॉट हटाने से ऐप्पल को आईफोन के अंदर थोड़ा और स्पेस मिल जाएगा, जिसे बैटरी को बड़ा करने के लिए यूज किया जा सकता है. आईफोन 18 प्रो मैक्स में ऐप्पल 5,200 mAh की अपनी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी ऑफर कर सकती है. ऐसे में उसे स्पेस की बहुत जरूरत है. फिजिकल सिम सपोर्ट हटाने से उसे यह स्पेस मिल जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

मार्केट में आई गिरावट के बाद भी चमका आईफोन 16, अब भी धड़ाधड़ हो रही है बिक्री, इन कारणों से आ रहा लोगों को पसंद

[ad_2]
अपकमिंग आईफोन से गायब होने वाला है यह फीचर, अब मिलेगा केवल eSIM सपोर्ट, ऐप्पल ने कर ली तैयारी