Ambala News: ट्रेन से कटकर रंगिया मंडी के युवक की मौत Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से रंगिया मंडी निवासी विवेक कुमार (28) की मौत हो गई। हादसा सहारनपुर से अंबाला की तरफ आ रही डीएफसीसीआईएल की रेल लाइन पर हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जीआरपी ने शव कब्जे में लिया। जांच अधिकारी सुमित वालिया ने बताया कि सोमवार सुबह हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान की। रेल लाइन पार करते समय यह हादसा हुआ था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link