[ad_1]
श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। आज आयरलैंड के खिलाफ अगर जिम्बाब्वे जीत गई तो टीम सुपर-8 में एंट्री के साथ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर भी कर देगी। न्यूजीलैंड भी आज कनाडा को हराकर अगले राउंड में एंट्री कर सकती है। स्टोरी में वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-ए: पाकिस्तान को आखिरी मैच जीतना ही होगा ग्रुप-ए में रविवार को 2 मैच खेले गए। अमेरिका ने नामीबिया को 31 रन से हराया। वहीं भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। 6 पॉइंट्स के साथ टीम इंडिया टॉप पर है और सुपर-8 में भी एंट्री कर ली। वहीं अमेरिका 4 पॉइंट्स लेकर नंबर-2 पर पहुंच गई, टीम के सभी मैच खत्म हो गए। पाकिस्तान के भी 4 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन खराब रन रेट के कारण टीम तीसरे नंबर पर है। उनका आखिरी मैच नामीबिया से है, टीम तीनों मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। हालांकि, नामीबिया ने अगर पाकिस्तान को हरा दिया तो टीम 2009 की चैंपियन को ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर देगी। ग्रुप-बी: जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर सोमवार को होम टीम श्रीलंका ने 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बना ली। वहीं दूसरी हार से ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर पहुंच गया। टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार मिली। ऑस्ट्रेलिया को अब ओमान के खिलाफ आखिरी मैच में जीत के साथ जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने का इंतजार भी करना होगा। जिम्बाब्वे अगर श्रीलंका और आयरलैंड से हार जाए और ऑस्ट्रेलिया का रन रेट ग्रुप-बी में बेस्ट रहे, तभी कंगारू टीम क्वालिफाई कर पाएगी। वहीं जिम्बाब्वे ने आखिरी दोनों में से एक भी मैच जीत लिया तो टीम श्रीलंका के साथ सुपर-8 में जगह बना लेगी। ग्रुप-सी: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले राउंड में सोमवार को इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराकर अगले राउंड में एंट्री कर ली। वेस्टइंडीज तीनों मैच जीतकर पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है। इस ग्रुप की बाकी टीमें इटली, नेपाल और स्कॉटलैंड 2 से ज्यादा हार के कारण ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुकी हैं। ग्रुप-डी: न्यूजीलैंड के पास सुपर-8 का मौका आज सुबह 11 बजे से न्यूजीलैंड कनाडा से भिड़ेगा। इसे जीतकर कीवी टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी साउथ अफ्रीका तीनों मैच जीतकर पहले ही अगले राउंड में एंट्री कर चुकी है। टीम ने अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को हरा दिया है। अफगानिस्तान और UAE 1-1 जीत से तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। टीमों को क्वालिफाई करने के लिए आखिरी मैच में जीत के साथ न्यूजीलैंड के हारने का इंतजार भी करना होगा। कनाडा आज हारा तो बाहर हो जाएगा। कुसल मेंडिस टॉप स्कोरर बने श्रीलंका के बैटर कुसल मेंडिस ने सोमवार को 51 रन बनाए, यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी रही। वे 168 रन बनाकर वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। टिम साइफर्ट 167 और ईशान किशन 158 रन के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। आज साइफर्ट के पास मेंडिस से आगे निकलने का मौका है। वहीं ईशान 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अगला मैच खेलेंगे। शाल्कविक टॉप विकेट टेकर अमेरिका के मीडियम पेस गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 13 विकेट हैं। साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई 8-8 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। आज जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी 2 विकेट लेकर नंबर-2 पर पहुंच सकते हैं। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ____________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में पहला शतक:निसांका की 52 बॉल में सेंचुरी, इंग्लैंड का सेकेंड हाईएस्ट टोटल; रिकॉर्ड्स टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को रिकॉर्ड्स का दिन रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका के पथुम निसांका ने टूर्नामेंट इतिहास का यादगार शतक जड़ते हुए सिर्फ 52 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक भी रहा। पूरी खबर
[ad_2]
आज जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर: श्रीलंका समेत 5 टीमें सुपर-8 में पहुंचीं; न्यूजीलैंड को अगले राउंड के लिए जीत चाहिए



