[ad_1]
चंडीगढ़ में गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में निहंग, गुरुद्वारा साहिब में काम कर रहे वेटरों को पीटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में निहंग कभी वेटरों के सिर पर तो कभी पैरों पर मारते हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वेटरों के पास से तंबाकू, बीड़ी और जर्दा मिला था। वहीं दूसरे वीडियो में निहंग, गुरुद्वारा कमेटी की चेयरपर्सन के साथ बहस करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में गुरुद्वारा साहिब की कमेटी का कहना है कि निहंग गुंडों की तरह गुरुद्वारा परिसर में घुसे थे। कमेटी के अनुसार, यह पूरी घटना गुरुद्वारा साहिब की छवि खराब करने की कोशिश है। कमेटी ने यह भी बताया कि वेटरों को पीटने वालों में से एक निहंग पहले करीब दो साल तक गुरुद्वारा में सेवा कर चुका है। अगर गुरुद्वारा में ऐसा कुछ चल रहा था, तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई? दोनों वीडियो 31 जनवरी के हैं, जो अब वायरल हो रहे हैं। वीडियो की सच्चाई जानने के लिए भास्कर टीम सेक्टर-35बी स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार पहुंची। चेयरपर्सन सुरजीत कौर और गुरुद्वारा साहिब की प्रधान मनमोहन कौर से बात की, पूरी रिपोर्ट पढ़ें…. पहले जानिए दोनों वीडियो में क्या दिख रहा… पहला वीडियो- बेरहमी से वेटरों को पीटा: 1 मिनट 32 सेकेंड के वीडियो में एक निहंग बेरहमी से एक वेटर को पीटता है। लड़का उससे बचने की कोशिश करता है, लेकिन उसे कोई नहीं बचाता। इतने में दूसरा निहंग आता है और वह दूसरे वेटरों को पीटना शुरू कर देता है। वेटर के चेहरे पर मास्क और टोपी पहनी हुई। निहंग उसे कहता है कि जेब में जो कुछ है, वह निकाले। लड़के की जेब में मोबाइल ही दिखता है, जबकि दूसरी मुट्ठी बंद नजर आती है। इसके बाद वह फिर उसे पीटता है। इसके बाद बाथरूम को चेक करता है। दूसरा वीडियो- गुरुद्वारा साहिब की चेयरपर्सन से बहस: इस वीडियो में एक निहंग गुरुद्वारा कमेटी की चेयरपर्सन से बहस करते दिख रहा है। वीडियो के शुरू में निहंग कार में बैठा दिखता है। उसमें वह कहता है कि गुरु घर में जब तंबाकू मिलने की बात हुई तो बिब्बी (चेयरमैन) का कहना था कि पूरा पंजाब बीड़ी-तंबाकू का सेवन करता है। फिर निहंग कहता है कि ऐसे ही हम अपने गुरु घरों में तंबाकू-बीड़ी का सेवन करवाएंगे। बेंत के सहारे खड़ीं चेयरपर्सन कहती हैं कि आप रहत वाले हो, हम वजर कुहरत (अपने आपको पापी मानना) वाले हैं। कौन है यहां पंजाब में जो तंबाकू-बीड़ी नहीं पीता। फिर निहंग कहता है कि आप क्या कह रहे हो, अगर सारे खाते हैं तो क्या हम अपने गुरुद्वारों को नर्क करेंगे? इस पर चेयरपर्सन कहती हैं कि हम करेंगे। निहंग कहता है, करोगे। आखिर में महिला को निहंग कहता है कि फिर हम आपको बताएंगे। गुरुद्वारा साहिब कमेटी चेयरपर्सन की 3 बड़ी बातें… गुरद्वारा साहिब की प्रधान की 4 बड़ी बातें….
[ad_2]
चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में निहंगों का हंगामा: वेटरों की पीटा, दावा- तंबाकू-बीड़ी मिली, चेयरपर्सन से बहस; कमेटी बोली– छवि खराब करने की साजिश – Chandigarh News



