Karnal News: श्रद्धालुओं ने किए श्री रहरास साहिब के पाठ Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Tue, 17 Feb 2026 12:21 AM IST


सेवा सिमरन सोसायटी नानकसर की ओर से आयोजित कीर्तन दरबार में किया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्



करनाल। सेक्टर-4 में सेवा सिमरन सोसायटी नानकसर की ओर से दीवान सजाकर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस और अमर शहीद बाबा दीप सिंह के आगमन दिवस को समर्पित कीर्तन का आयोजन हुआ। फूलों से सजी स्टेज पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश करवा हैंड ग्रंथी ने अरदास कर कीर्तन का शुभारंभ करवाया। सोसायटी की महिला सदस्यों ने श्री रहरास साहिब के पाठ किये। हजारों की संख्या में संगत ने कीर्तन में पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। कीर्तन में गुरशरण सिंह लुधियाना वाले ने दिल्ली के गीता सरना परिवार की ओर से भेजी गई 200 गुरबानी चिप्स, गुरबानी से भरी पेन ड्राइव और 1500 काउंटर बांटे। समागम से पहले, सोसायटी ने 35 सहज पाठ, 10,301 चोपाई साहिब पाठ, एक लाख 70964 गोबिंद मुकुंद शबद जाप, 1050 जपुजी साहिब पाठ सोसायटी के सभी सदस्यों ने मिलकर किया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: श्रद्धालुओं ने किए श्री रहरास साहिब के पाठ