संघर्ष को जीवन का मूलमंत्र बनाकर हर लक्ष्य को किया जा सकता प्राप्त : कलसाना Latest Haryana News

[ad_1]

शाहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाष कलसाना मुख्यातिथि के तौर पर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता अरोड़ा और स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए सुभाष कलसाना ने बताया कि वह स्वयं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना के छात्र रह चुके हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे तनावरहित होकर परीक्षा की तैयारी करें। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की बात पर बल दिया। स्वामी विवेकानंद के उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए वाक्य को अपने जीवन का मंत्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संघर्ष को जीवन का मूलमंत्र बनाकर हर लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही शिक्षा योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। कलसाना ने अपने साथ आए हुए भाजपा मंडल महामंत्री एडवोकेट मंदीप रावा, गुलशन सैनी, रोहित सैनी, गौरव सैनी, श्याम रावत और विशाल राणा के साथ मिलकर आशीर्वाद स्वरूप विद्यार्थियों को कार्डबोर्ड और पेन वितरित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र प्रवक्ता राजकुमार कथूरिया ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्या अनिता अरोड़ा ने समय समय पर विद्यालय में योगदान के लिए सुभाष कलसाना का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता सतीश गोयल, धजाराम, विज्ञान अध्यापिका वंदना, ब्यूटी एंड वेलनेस अध्यापिका कविता, कंप्यूटर अध्यापक गुरजंट सिंह, सुखविंदर सिंह, नवीन, यश और सौरव सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

शाहाबाद। विद्यार्थियों को कार्ड बोर्ड वितरित करते सुभाष कलसाना व अन्य। विज्ञप्ति

[ad_2]
संघर्ष को जीवन का मूलमंत्र बनाकर हर लक्ष्य को किया जा सकता प्राप्त : कलसाना