Hisar: सीएम के हाथों सम्मानित पर्वतारोही परीक्षा में नकल कराते धरा, गेट की परीक्षा में करवा रहा था चीटिंग Latest Haryana News

[ad_1]

पर्वतारोही नरेंद्र परीक्षा केंद्र के बाहर ब्लू टूथ के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर लिखवा रहा था। आरोपी परीक्षा केंद्र से मात्र 50 मीटर की दूरी से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। 



पर्वतारोही नरेंद्र नकल करवाता गिरफ्तार
– फोटो : संवाद



विस्तार

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हो चुका पर्वतारोही व हिसार जिले का मिंगनीखेड़ा निवासी नरेंद्र को छत्तीसगढ़ पुलिस ने परीक्षा में नकल करवाते पकड़ा है। नरेंद्र छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) में एक परीक्षार्थी को नकल करवा रहा था। पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर से नरेंद्र सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक पर्वतारोही नरेंद्र परीक्षा केंद्र के बाहर ब्लू टूथ के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर लिखवा रहा था। उसके साथ में प्रदेश के युवक भी थे। आरोपी परीक्षा केंद्र से मात्र 50 मीटर की दूरी से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को जैसे ही इनकी भनक लगी तो तुरंत इन्हें धर दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि दो लाख रुपये में यह सौदेबाजी हुई थी।

 

[ad_2]
Hisar: सीएम के हाथों सम्मानित पर्वतारोही परीक्षा में नकल कराते धरा, गेट की परीक्षा में करवा रहा था चीटिंग